फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Accused Of Murder Arrested By Police

किलर से करवाना चाहता था पत्नी की हत्या, मना करने पर छोटे भाई की पत्नी को मरवाया

Tue, 15 Oct 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Of Murder Arrested By Police
प्रतीकात्मक तस्वीर

पांच साल पहले महिला की हत्या के लिए सुपारी लेने के आरोपी जिला करनाल के गांव रावर निवासी मंगत व उसके दो साथियों संदीप व प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिमांड पर चल रहे करनाल निवासी सोम की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


एएसपी अजित शेखावत और सफीदों सीआईए इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर 2014 को सोमा ने मंगत को सुपारी देकर अपने छोटे भाई मृतक सुनील की पत्नी ज्योति की हत्या करवा दी थी। सोमा अपनी पत्नी की हत्या करवाना चाहता था, लेकिन मंगत ने मना कर दिया। इस पर पैसे नहीं मिलने पर सोमा ने अपने छोटे भाई की पत्नी ज्योति की हत्या करवा दी। 
विज्ञापन


सीआईए टीम ने ज्योति की हत्या की साजिश रचने वाले उसके जेठ सोमा को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले मंगत व उसके साथियों प्रदीप व संदीप गांव रावर जिला करनाल को भी रविवार को करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed