फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused arrested for selling the ashes to the tantrik from the crematorium

हैरत भरी खबर: श्मशान घाट से अस्थियां निकाल तांत्रिक को बेचते थे, खोपड़ी और टांग की हड्डी के मिलते थे 51 हजार रुपये

Fri, 03 Jun 2022 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 09:17 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने आरोपियों की निशानदेही पर श्मशानघाट में बने लाकर नंबर 4 से हड्डियां बरामद कर ली हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हड्डियां 27 वर्ष के युवक की थीं।

विज्ञापन
Two accused arrested for selling the ashes to the tantrik from the crematorium
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चिताओं से अस्थियां निकाल तांत्रिक को बेचने वाले श्मशान घाट प्रभारी समेत दो लोगों को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्मशान घाट प्रभारी निर्मल सिंह और जसविंदर सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है। दोनों आरोपी इस धंधे को लंबे समय से अंजाम दे रहे थे। वह अस्थियों को प्लास्टिक के लिफाफे में डालकर कच्ची मिट्टी में दबा देते थे। दोनों आरोपी खोपड़ी और टांग की हड्डी 51 हजार रुपये में बेचते थे। 

विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी नछत्तर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता रिंकू लखिया ने बताया था कि उसके 18 वर्षीय बेटे दीपक की मौत तीन नवंबर 2021 को हुई थी। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने के बाद रिवाजों को निभाते हुए मृतक के शरीर की राख में से एक हड्डी निकाल प्लास्टिक के लिफाफे में डालकर कच्ची मिट्टी में दबा दिया गया था। पांच नवंबर को जब वह लोग बेटे की अस्थियां चुनने श्मशान घाट पहुंचे तो बेटे की हड्डी गायब थी। पूछने पर किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद श्मशान घाट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा करने के उद्देश्य से रिंकू लखिया ने श्मशान घाट प्रभारी निर्मल सिंह से दोस्ती बढ़ाई। उसने एक दिन निर्मल सिंह को किसी जवान युवक की हड्डी मांगा और उसके सामने 50 हजार रुपये के नोटों का बंडल रख दिया। आरोपी निर्मल सिंह ने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर लिया और एडवांस में एक हजार रुपये ले लिए और मिस्ड कॉल मिलने पर श्मशान घाट पहुंचने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन-चार दिन बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को श्मशान घाट में बुलाया और उसे एक मृतक की खोपड़ी की हड्डी के साथ एक टांग की हड्डी दिखाई। इसके बदले में 21 हजार रुपये मांगे। आरोपी ने बताया कि उसे इसके बदले तांत्रिक 51 हजार रुपये देने को तैयार था लेकिन शहरवासी होने के नाते उसने उसे हड्डियां देते हुए वादा निभाया। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि वह हड्डियों को घर नहीं ले जा सकता है तो आरोपी निर्मल सिंह ने कहा कि श्मशान घाट के लाकर में रखा जा सकता है। इसके बदले में 1100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

शिकायतकर्ता ने एडवांस में 300 रुपये देते हुए बाकी पैसे दो दिन बाद देने को कहा। आरोपी ने अपने बेटे को साथ ले जाते हुए शिकायतकर्ता को लाकर नंबर-4 अलॉट कर दोनों हड्डियां रखवा दीं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मैनेजमेंट की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसने लाकर की एंट्री विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति के रिश्तेदार के नाम पर दो साल के लिए दिखा दी। इसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी खन्ना को दी, जिन्होंने लीगल रिपोर्ट लेने के मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। 

थाना प्रभारी ने आरोपियों की निशानदेही पर श्मशानघाट में बने लाकर नंबर 4 से हड्डियां बरामद कर ली हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हड्डियां 27 वर्ष के युवक की थीं। दूसरी ओर शिकायतकर्ता ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान 9 वीडियो बनाई थी, जिसमें आरोपी निर्मल सिंह यह कह रहा है कि यदि कोई उसे मुंह मांगी कीमत दे तो वह मृतक की पूरी हड्डियां दे सकता है। तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed