{"_id":"5d385ea18ebc3e6d16352989","slug":"truck-driver-burnt-alive-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः बिजली की तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर अंदर जिंदा जला, भागने का नहीं मिला मौका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः बिजली की तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर अंदर जिंदा जला, भागने का नहीं मिला मौका
Wed, 24 Jul 2019 07:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर हाईट्स के अलीपुर में बुधवार सुबह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्राले में आग लग गई। चालक ट्रक से निकल नहीं पाया और अंदर ही लपटों का शिकार हो गया। घटना सुबह चार बजे की है, जब चालक अलीपुर से निकल रहा था। इस दौरान हाईवोल्टेज तार के कारण ट्रक में आग लग गई। सीमेंट से भरे ट्रक में रखे कागजात भी जल गए।
विज्ञापन
फिलहाल ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना सदर के एसएचओ सुलखन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सीमेंट से भरा ट्रक राजस्थान के हनुमानगढ़ से शहर की ओर आ रहा था। ऐसी आशंका है कि अलीपुर से गुजरते समय वह हाई वोल्टेज तार से टकरा गया।
विज्ञापन
इससे ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर भी चपेट में आ गया। सुलखन सिंह के मुताबिक, तारें काफी नीची थी और टकराने के कारण ट्रक में करंट आ गया। जिससे ट्रक में आग लग गयी। पुलिस चालक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
ट्रक के अंदर रखे दस्तावेज भी जल गए। कई सालों से गांव में बहुत कम ऊंचाई से हाई वोल्टेज बिजली के झूल रहे हैं। उन्होंने कई बार बिजली विभाग को इसके बारे में बताया पर किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। तारों की ऊंचाई बढ़ा दी जाती तो यह हादसा होने से बच जाता।