फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck collides with army ambulance in Panchkula

पंचकूला में ट्रक ने सेना की एंबुलेंस को मारी टक्कर, महिला मरीज की मौत, फौजी समेत तीन घायल

Fri, 28 Jun 2019 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with army ambulance in Panchkula
सेना की एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड पंचकूला की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कमांड अस्पताल जा रही सेना की एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद एक महिला मरीज की मौत हो गई जबकि महिला के पति एवं भारतीय सेना में कार्यरत केके शर्मा समेत एंबुलेंस चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


जान गंवाने वाली महिला का नाम स्नेहा (34) है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां स्नेहा को मृत पाया गया, जबकि अन्य उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-7 चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय कुमार की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल-6 में रखवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिय गया है। इससे पहले पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और ट्रक को भी अपने कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 26 जून की रात कालका निवासी स्नेहा (34) की तबीयत खराब हो गई। फौज में कार्यरत उनके पति केके शर्मा पत्नी को उपचार के लिए सेना की एंबुलेंस से पंचकूला स्थित कमांड अस्पताल ले जा रहे थे।


सुबह करीब 4 बजे एंबुलेंस जब ओल्ड पंचकूला की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से अस्पताल को मुड़ी उसी दौरान जीरकपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed