फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Travel agent accused of cheating people, jalandhar punjab

ट्रेवल एजेंट पर लोगों से 5 करोड़ की ठगी का आरोप, ऐसे फंसाता था जाल में

Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Travel agent accused of cheating people, jalandhar punjab
- फोटो : Demo Pic
बस स्टैंड के पास कार्यालय खोलने वाले एक ट्रेवल एजेंट पर लोगों से पांच करोड़ की ठगी का आरोप है। इसके बाद वह फरार हो गया। कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि आरोपी अरविंद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकायदा नियम बनाए गए हैं कि बिना लाइसेंस के कोई व्यक्ति कार्य नहीं कर सकता। इसलिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं इस बारे में एसोसिएशन ऑफ कंसलटेंट फॉर ओवरसीज स्टडीज के प्रधान कमल भुंबला, सचिव कुलवंत सिंह, वाइस प्रधान सुकांत त्रिवेदी, जसपाल सिंह महासचिव का कहना है कि वे तो पहले से ही ठग एजेंटों की वजह से काफी बदनामी झेल रहे हैं। उनकी तरफ से लिखित शिकायत बाकायदा आला अधिकारियों को दी गई थी। इंपीरियल को स्कैन करने के लिए कहा था, लेकिन कुछ नहीं किया गया और आरोपी रुपये लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी अरविंद मौर्य खुद को सोनीपत के गंजौर का रहने वाला बताता था। वह करीब एक साल पहले ही जालंधर आया था। यहां पर आकर उसने पाया कि लोग विदेश जाने के काफी चाहवान है। उसने इस धंधे में लोगों को चपत लगाने के लिए बस स्टैंड के पास एक टावर में कार्यालय किराए पर लिया। इंपीरियल कंसलटेंट के इन दावों से कई नामवर व अधिकृत ओवरसीज एजुकेशन कंसलटेंट के मालिक हैरान हो गए। यह मामला मीटिंग में भी उठा। इसके बाद एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल बाकायदा पुलिस अधिकारियों से मिला। मानव तस्करी सेल के इंस्पेक्टर हरभजन सिंह को लिखित ज्ञापन दिया गया कि इंपीरियल ओवरसीज कंपनी की ओर से विज्ञापन दिए जा रहे हैं, उससे एक बड़ी ठगी की आशंका है। क्योंकि जो दावे इसमें किये जा रहे हैं, वह असंभव कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed