फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tractor-Trolley and Cantor collision, 12 Dera Beas pilgrims injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कैंटर में टक्कर, 12 डेरा ब्यास श्रद्धालु जख्मी

Wed, 05 Apr 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 05 Apr 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor-Trolley and Cantor collision, 12 Dera Beas pilgrims injured
- फोटो : Demo Pic
गांव शेर सिंह वाला के पास डेरा ब्यास से ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई इससे बारह श्रद्धालु जख्मी हो गए। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और अन्य डेरा ब्यास श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर डेरा ब्यास में आयोजित धार्मिक समागम से लौट रहे थे। गांव शेर सिंह वाला के पास तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बारह श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed