{"_id":"6426f02e0da1b647410cbca5","slug":"three-youths-died-in-a-road-accident-near-nangal-ambian-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नंगल अंबिया के पास बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: नंगल अंबिया के पास बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM IST
सार
हादसे में दो युवकों की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डीएसपी गुरप्रीत का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर ट्रैक्टर ट्राली का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर के गांव नंगल अंबिया में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। इस घटना से आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। शाहकोट पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी शाहकोट गुरप्रीत सिंह का कहना है कि यह हिट एंड रन केस है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार देर रात की है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, प्रभदीप सिंह, बलजीत सिंह और वीरेन काम करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। सामने से दो ट्रैक्टर ट्रालियां आ रही थीं। दोनों ट्रालियां लोड थीं और ऊपर तिरपाल लगा था। ट्रैक्टर ट्राली और बाइक दोनों तेज गति से चल रही थीं। बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली के अंत में डाले के पास जाकर टकरा गया।
विज्ञापन
डीएसपी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक ने बाइक के टकराने के बाद भी वाहन नहीं रोका और उसे तेज गति से भगा ले गया। पीछे आ रही दूसरी ट्रैक्टर ट्राली भी तेज गति से मौके से निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में दो युवकों की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डीएसपी गुरप्रीत का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर ट्रैक्टर ट्राली का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन