{"_id":"5785286b4f1c1bbe3813d5f6","slug":"three-sisters-missing-three-sisters-missing-in-chandigarh-three-girls-missing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में संदिग्ध हालात में 3 बहनें लापता, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में संदिग्ध हालात में 3 बहनें लापता, परिजनों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 से लापता हुई बहनों की फाइल फोटो।
- फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर 33 में केमिस्ट शॉप से दवाई लेने गई नाबालिग समेत तीन बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। तीनों को गायब हुए दो दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनका तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों व आसपास के लोगों ने थाने का घेराव व प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 33 डी से चैरी (13), चंचल (18) और ममता (22) रविवार शाम से गायब हैं। परिजनों का कहना है कि पहले तो उन्होंने अपने तौर पर आसपास ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। परिजनों ने बताया कि ममता और चैरी दोनों सगी बहने हैं और चंचल भी रिश्ते में बहन लगती है।
वह सभी सेक्टर 33 में पुराने कपड़े बेचने की फड़ी लगाते हैं। रविवार शाम को जब काम खत्म हुआ था तो ममता और चैरी केमिस्ट से दवाई लेने जा रही थीं, उनके साथ चंचल भी चली गई। चंचल ने केमिस्ट शॉप से दवाई ली और उसके बाद से उन तीनों की कोई जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने तीनों को ढूंढने की कोई कोशिश नहीं की। जिसके बाद नाराज परिजनों ने मंगलवार को सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन का घेराव कर व धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चंचल की मां लतिका ने बताया कि उनकी बेटी का फोन सोमवार सुबह करीब पांच बजे तक ऑन था। उसको फोन किया जा रहा था लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस को रविवार को ही बताया गया था कि चंचल का फोन ऑन है और उसकी लोकेशन निकलवा कर पुलिस लापता लड़कियों का पता लगा सकती थी। लेकिन पुलिस वालों ने मामले में कोताही बरतते हुए कोई जांच नहीं की और कहा कि 24 घंटे के बाद ही एफआईआर लिखी जाएगी।
ममता की सात महीने की बेटी है
लापता हुई ममता के सात महीने की एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि शायद उसकी दो छोटी बहनें अपने आप किसी के साथ जा सकती हैं, मगरवह सात महीने की बेटी कैसे छोड़ कर भाग सकती है। उनके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नही थी। तीनों का एक साथ गायब होना किसी बडे़ हादसे की तरफ इशारा है।
पुलिस ने जब फोन डिटेल खंगाली तो उनके साथ ही काम करने वाले संजय के साथ बातचीत का रिकार्ड मिला था। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन उन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में तीनों के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी है।
बलजीत सिंह, एसएचओ, सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन