फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three private companies contracted finished by education department

लाठियां खाने के बाद मिला शिक्षकों को तोहफा

Mon, 23 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
three private companies contracted finished by education department

अपनी मांगों के लिए अड़े कंप्यूटर शिक्षकों ने कई बार लाठियां खाने के बाद आखिरकार निजी कंपनियों के शोषण से मुक्ति पा ली है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को तीनों निजी कंपनियों के अनुबंध को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। इन आदेशों को लेकर शिक्षकों और प्रशासन में पिछले एक सप्ताह से खींचतान चली आ रही थी, जिसको लेकर बीते वीरवार को शिक्षकों पर लाठीचार्ज भी किया गया था।

इसके बाद हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को मंगलवार तक इंतजार करने को कहा गया था, लेकिन शिक्षकों के कड़े तेवर को देखते हुए विभाग ने सोमवार को ही आदेश जारी कर दिए। यह जानकारी कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रवक्ता सुरेश नैन ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ दोषी कंपनियों को सजा मिली है, शिक्षकों के भविष्य पर सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। जल्द ही सरकार से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर फिर भी सरकार कोई उचित कदम नहीं उठाती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। नैन के मुताबिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों पर अभी फैसला सरकार पर छोड़ दिया है।


उधर, शिक्षक संघ के प्रदेश प्रधान बलराम धीमान का कहना है कि अभी सरकार ने कंपनियों के अनुबंध खत्म किया है। अब सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए, जिसमें 31 जनवरी को मुख्यमंत्री ने कहा था कि कंपनियों के अनुबंध को खत्म होने के बाद शिक्षकों के लिए पालिसी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed