फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three poeople dead including PAP Havildar in separate road accident in punjab

पंजाबः अलग-अलग सड़क हादसों में हवलदार समेत चार की दर्दनाक मौत, परिजन रो-रो बेहाल

Tue, 18 Sep 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Three poeople dead including PAP Havildar in separate road accident in punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है। पहली घटना बठिंडा की है। बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर सोमवार को मोटरसाइकिल सवार पीएपी के हवलदार हरपाल सिंह को पीआरटीसी की बस ने टक्कर मार दी। इससे हवलदार की मौके पर मौत हो गई। थाना केनाल पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वर्धमान पुलिस चौकी प्रभारी गणेशवर कुमार ने बताया कि हवलदार हरपाल सिंह सोमवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था। नेशनल हाईवे पर बठिंडा से डबवाली जा रही पीआरटीसी की बस ने मोटरसाइकिल सवार हवलदार को टक्कर मार दी। इससे हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हवलदार वर्धमान पुलिस चौकी में ही तैनात था और बठिंडा में ही अपने परिवार समेत रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हई है।

विज्ञापन

युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत  

Three poeople dead including PAP Havildar in separate road accident in punjab
सांकेतिक तस्वीर
  वहीं पठानकोट के मामून चौक के पास रविवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मामून चौक के पास एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कान में हेडफोन लगाकर सड़क के इधर-उधर भाग रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान एक ट्रक की साइड लगने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। 

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामून पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना मामून के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पता चला है कि मृतक दोपहर से मामून सड़क पर घूम रहा था। दिमागी रूप से कमजोर होने के कारण वह इधर-उधर भाग रहा था। इसी दौरान हादसा घटित होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

साइकिल सवार की मौत के मामले में बाइक चालक नामजद

Three poeople dead including PAP Havildar in separate road accident in punjab
सांकेतिक तस्वीर
तीसरी घटना फाजिल्का की है। यहां के थाना सदर पुलिस ने साइकिल सवार की मौत के मामले मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बनवाला हनवंता निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि आठ सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता गंगा सिंह घर लौट रहे थे। गांव नवां सलेमशाह निवासी बाइक सवार गुरदेव सिंह ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। 

इससे उसके घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में इजाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया व दिलबाग सिंह के बयानों पर गुरदेव सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

महिला की बस के नीचे आने से मौत
लुधियाना में धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए जा रही शिवपुरी स्थित बसंत नगर निवासी सरोज बाला (47) की सिटी बस के नीचे आने से ही मौत हो गई। महिला के ऊपर से बस उस समय निकली जब वह वाहन से उतरी थी। लोगों का कहना था कि बस चालक की वजह से यह हादसा हुआ, जबकि बस चालक का कहना है कि बस रुकने से पहले ही महिला उतर गई थी। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाऊन और चौकी आत्म नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed