फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three person died in road accident of a family in Hisar

कनाडा जा रही बेटी को एयरपोर्ट छोड़ लौट रहा था परिवार, हादसे में पिता-चाचा और बहन की मौत

Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three person died in road accident of a family in Hisar
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस लौटते समय हांसी बाईपास के समीप हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में आठ साल की बच्ची भी शामिल है।

विज्ञापन


सिरसा के गांव दमदमा निवासी सरदार जसकरण सिंह अपनी बेटी जन्नत को कनाडा भेजने के लिए सोमवार शाम करीब चार बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। कार में उनके साथ पत्नी, बेटा और दूसरी बेटी, उसका भाई गुरमुख, उनकी बेटी गगन (8) सवार थे। 

विज्ञापन

Three person died in road accident of a family in Hisar
बेटी जन्नत को विदा करते पिता जसकरन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर बेटी जन्नत को विदा कर मंगलवार अल सुबह करीब दो बजे परिजन कार से सिरसा के लिए चले थे। इस दौरान नेशनल हाईवे नौ पर हांसी बाईपास के पास करीब चार बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कार हाईवे किनारे खड़े ट्राले में पीछे से जा घुसी। कार को कनाडा जा रही जन्नत का पिता चला रहा था।

जसकरण के साथ उनका भाई गुरुमुख आगे की सीट पर बैठा था, पीछे गाड़ी में अन्य सदस्य सवार थे। सिरसा आते समय कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में 46 वर्षीय जसकरण सिंह व उनका भाई 42 वर्षीय गुरमुख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुरमुख की आठ वर्षीय पुत्री गगन की हिसार रेफर करते समय मौत हो गई। 

गाड़ी में सवार जसकरण की पत्नी हरविंद्र कौर, उनका पुत्र 10 वर्षीय जसदेव और 15 साल की दूसरी पुत्री जसकौर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हिसार रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक जसकरण के जीजा मुखत्यार सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed