फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three People Of A Family Died In Road Accident In Bathinda

बठिंडाः होंडा सिटी कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Thu, 25 Jul 2019 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Three People Of A Family Died In Road Accident In Bathinda
सांकेतिक तस्वीर

बठिंडा के गांव जगा राम तीर्थ में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव जोगेवाला निवासी हरदेव सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर को साथ लेकर बुधवार रात अपने गांव जगा राम तीर्थ निवासी आपने भाई सुखदेव सिंह से मिलने आया था। गुरुवार सुबह वह बाइक पर वापस जाने लगा तो उनका भतीजा अमरीक सिंह भी उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। 

विज्ञापन


तीनों जब गांव जगा राम तीर्थ से बाहर निकलकर तलवंडी साबो मानसा रोड क्रास करने लगे तो मानसा की ओर से आ रही होंडा सिटी कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में हरदेव सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर की मौके पर मौत हो गई। अमरीक सिंह को सिविल अस्पताल तलवंडी साबो लाया गया।
विज्ञापन


जहां से उसे डॉक्टरों ने बठिंडा रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना तलवंडी साबो के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक हरदेव सिंह के बेटे धरमिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed