फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in separate road accident in Firozpur of punjab

सड़क हादसों में पांच की गई जान, आंखों के सामने पिता ने खोया बेटा, मां-बेटे की भी मौत

Mon, 20 May 2019 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Three people died in separate road accident in Firozpur of punjab
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजपुर-तलवंडी भाई मुख्यमार्ग स्थित गांव हराज के नजदीक बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही तलवंडी भाई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने सोमवार को ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन


रजिंदर कुमार निवासी ढिल्लों बस्ती, वार्ड नंबर-एक तलवंडी भाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसका बेटा बलविंदर कुमार (22) बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव हराज रोड से फिरोजपुर-तलवंडी भाई मुख्यमार्ग पर चढ़ने लगे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस हादसे में बलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रजिंदर कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ट्रक को हरजीत सिंह निवासी गांव हराज चला रहा था। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने कहा कि मृतक के पिता रजिंदर के बयान पर आरोपी चालक हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरने से एक की मौत

थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव करी कलां स्थित सरकारी स्कूल के सामने खड़े तीन व्यक्तियों से एक अनियंत्रित बाइक जा टकराई। टक्कर लगने से एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया और सिर पर गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने सोमवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जोगिंदर सिंह निवासी करी कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दोस्त महिंदर व सुरजीत सिंह के साथ गांव के सरकारी स्कूल के सामने खड़ा बात कर रहा था। उसी समय रमनदीप सिंह निवासी दिला राम ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। महिंदर बाइक से टकराने के बाद सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी। 

उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह के मुताबिक बाइक सवार रमनदीप सिंह के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की गई है।

पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की मौत

सरकारी अस्पताल से सोमवार सुबह नवजात बच्ची व पत्नी से मिलकर बाइक से बठिंडा के गांव बंबीहा लौट रहे एक व्यक्ति और उसकी मां की मलोट रोड पर पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप व बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बठिंडा के गांव बंबीहा निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह का विवाह एक वर्ष पूर्व अबोहर के गांव गद्दाडोब निवासी गुरमीत कौर के साथ हुआ था। शनिवार को गुरमीत कौर ने अबोहर के सरकारी अस्पताल में पहली संतान के रूप में एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह गुरप्रीत व उसकी मां रमनदीप कौर अबोहर के सरकारी अस्पताल आए। 

करीब तीन घंटे तक अपनी बेटी और पत्नी से मिलकर वह वापस गांव जा रहे थे। जब वे मलोट रोड गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। इससे मां-बेटा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को देते हुए घायल पिकअप चालक व परिचालक को पकड़े रखा। जब करीब आधा घंटा तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो इलाज के बहाने दोनों घायल वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed