नरवाना में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, वॉल्वो बस पलटने से तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव दनौदा व जाजनवाला के बीच सोमवार शाम साढ़े छह बजे हरियाणा रोडवेज की वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व सदर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों की मदद के लिए अभियान चलाया। घायलों को उकलाना व हिसार ले अस्पतालों में ले जाया। मरने वाले दो यात्रियों का शव नरवान और एक शव उकलाना में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की बस चंडीगढ़ से हिसार जा रही थी। शाम करीब सात बजे दनौदा व जाजनवाला गांव के बीच बस अचानक डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिस कारण बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए।।
मरने वालों की पहचान भिवानी जिला के बहल निवासी अमित, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के परलीला निवासी आत्मा और हिसार निवासी नेहा के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम जयदीप व डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे गए।
दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हादसे में यह हुए घायल
पुलिस के अनुसार तीन लोगों की मौत के साथ-साथ करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में घायलों के जाने के कारण पुलिस को पता लगाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस के अनुसार हादसे में हिमाचल प्रदेश निवासी अंजना, राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी शर्मिला, सुमेशता, मुंबई निवासी डॉ. समसुदीन, पटौदी निवासी रणबीर, बहल निवासी ममता, हिसार निवासी एडवोकेट सुमन चौधरी, हिसार निवासी राम भगत व कृष्ण के अलावा चालक शंकर लाल व परिचालक रामनिवास शामिल हैं।
बस के आगे-पीछे कुछ नहीं था: डीएसपी
मौके पर पहुंचे डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि चालक से बस अनियंत्रित होकर पलटी है। आसपास के होटलों के लोगों से पूछने पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया, जिसमें कोई ओवरटेक या जानवर बस बस के पलटने का कारण बना हो। फिलहाल उनके पास तीन यात्रियों की मौत की सूचना है।