{"_id":"6422ff9b3f7eff1910033e85","slug":"three-people-committed-suicide-at-different-place-in-punjab-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मानसा में किसान ने दी जान, नंगल में लटकी मिली लाश, दुनेरा में युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: मानसा में किसान ने दी जान, नंगल में लटकी मिली लाश, दुनेरा में युवक ने की खुदकुशी
Tue, 28 Mar 2023 08:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Mar 2023 08:31 PM IST
सार
नंगल और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल के बीच पहाड़ियों से नंगल पुलिस ने पेड़ से लटकती एक लाश बरामद की। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि नंगल पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। भाकियू सिद्धपुर के जिला सचिव मक्खन सिंह भैणी बाघा ने बताया कि गांव चकेरिया के किसान जसवीर सिंह (36) पुत्र नछतर सिंह पर करीब चार लाख रुपये का सरकारी और निजी संस्थाओं कर्ज था। वह अक्सर परेशान रहता था। इस बीच बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। यही बर्बादी किसान की मौत की वजह बनी। किसान नेता मक्खन सिंह ने सरकार से मृतक परिवार का पूरा कर्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
नंगल: फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान
नंगल और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल के बीच पहाड़ियों से नंगल पुलिस ने पेड़ से लटकती एक लाश बरामद की। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि नंगल पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस को एक जैकेट और रस्सी मिली है। बता दें कि 15 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी यहां शव लटकते मिल चुका है।
विज्ञापन
दुनेरा में मानसिक परेशान युवक ने की खुदकुशी
दुनेरा निवासी 27 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव की वजह से घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान दुनेरा झिकला निवासी जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। दुनेरा चौकी ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्जकर शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दुनेरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि जगपाल का 2 साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था और दवा भी खा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी चंचला ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम जगपाल ने दवा खाई और कमरे में चला गया। वह भी घर के काम में व्यस्त हो गई। थोड़ी देर बाद जब उसने कमरे में जाना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर जगपाल का शव पंखे से झूल रहा था।