फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people commit suicide in Patiala and Ludhiana-Pathankot

पंजाब: लुधियाना में छात्र तो पटियाला में अधेड़ ने की आत्महत्या, पठानकोट में पत्नी के मायके जाने पर पति ने दी जान

Fri, 22 Apr 2022 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, लुधियाना/पठानकोट/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, लुधियाना/पठानकोट/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 10:00 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला-लुधियाना और पठानकोट में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। लुधियाना में 22 वर्षीय छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया तो वहीं पटियाला में 50 वर्षीय व्यक्ति ने जीवन लीला समाप्त कर ली। पठानकोट में पत्नी के मायके जाने पर पति फंदे पर झूल गया।

विज्ञापन
Three people commit suicide in Patiala and Ludhiana-Pathankot
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के एक युवक में विदेश जाने की चाहत रही। मगर यह ख्वाहिश पूरी न हो सकी। आइलेट्स का पेपर चार बार देने के बावजूद क्लीयर न होने पर मुंडियां कलां के गोबिंद नगर इलाके में रहने वाले जॉय राणा (22) ने गुरुवार की देर रात अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस समय चला जब पिता उसे जगाने पहुंचे। 

विज्ञापन


अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना जमालपुर के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि जॉय राणा 12वीं कक्षा पास करने के बाद विदेश जाना चाहता था। उसने चार बार आइलेट्स का पेपर दिया था। चारों बार उसके बैंड काफी कम आए। 
विज्ञापन


बार-बार पेपर देकर भी बैंड पूरे नहीं आने से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिवार वालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह किसी से कोई बात नहीं कर रहा था। गुरुवार की रात को पूरा परिवार खाना खा कर सो गया। शुक्रवार की सुबह जब जॉय नीचे नहीं आया तो उसके पिता तिलक राज जगाने पहुंचे तो अंदर शव लटका देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला: भाखड़ा नहर में कूदकर व्यक्ति ने दी जान
पटियाला के शुतराणा गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी के रिश्तों से परेशान होकर भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को नामजद कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गोल्डी कुमार निवासी शुतराणा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुरजीत कुमार (50) की दूसरी शादी जिंदर रानी से हुई थी।

बाद में शुतराणा के ही रहने वाले लवली कुमार के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके बारे में पता चलने पर सुरजीत कुमार ने विरोध किया। 21 अप्रैल 2022 को सुरजीत की जिंदर से बहस हुई। उनके साथ जिंदर रानी, उसकी बहन और प्रेमी ने मारपीट की। इससे तंग आकर पिता ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पठानकोट: पत्नी गई मायके, पति ने फंदा लाकर दी जान
पठानकोट में पति की शराब पीने की आदत से तंग पत्नी अपने मायके चली गई। इधर पति ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान गांव किला जमालपुर निवासी विक्रम ललौत्रा (39) के तौर पर हुई है। मृतक की मां सुखवंत के बयान के आधार पर थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सुखवंत ने बताया कि उसका बेटा विक्रम शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह अपनी पत्नी दीक्षा से लड़ाई झगड़ा करता था। इससे दुखी होकर उसकी पत्नी एक महीना पहले अपने आठ साल के बेटे के साथ मायके गांव मानपुर चली गई। पत्नी के जाने के बाद विक्रम और ज्यादा शराब पीने लगा। सुखवंत ने बताया कि गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद विक्रम के कमरे में गई तो देखा कि वह कमरे में फंदे पर लटका है। इसके बाद उन्होंने अपने दो अन्य बेटों को बुलाया। वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed