फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three month old baby kidnaped in Ludhiana of Punjab

Ludhiana: दिन-दहाड़े घर में घुसकर मां-दादी को पीटा, तीन माह के बच्चे को अगवा कर ले गए बदमाश

Fri, 19 Aug 2022 01:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 01:40 AM IST
सार

साजन का परिवार करीब 12 साल से शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रह रहा है। उनका तीन महीने का एक बेटा निहाल है। पति सुबह करीब सात बजे काम पर गया था। वह अपनी सास के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान करीब दस बजे तीन युवक बाइक पर आए। आते ही उन्होंने नेहा और उसकी सास को पीटा और तीन महीने का बच्चा उनके हाथ से छीना और फरार हो गए।

विज्ञापन
Three month old baby kidnaped in Ludhiana of Punjab
लुधियाना के दुगरी इलाके से अगवा बच्चे की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के दुगरी इलाके में दिन-दहाड़े बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन महीने के बच्चे को अगवा कर लिया। बदमाशों ने बच्चे की मां और दादी की पिटाई भी की। जब तक बच्चे निहाल की मां नेहा शोर मचाती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी निहाल के पिता साजन को दी और फिर पुलिस में शिकायत दी गई।

विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी डॉ. नरिंदर भार्गव और डीसीपी क्राइम वरिंदर सिंह बराड़ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चे के पिता या फिर अन्य परिवार वालों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी साजन के साथ हुई थी। 

साजन का परिवार करीब 12 साल से शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रह रहा है। उनका तीन महीने का एक बेटा निहाल है। पति सुबह करीब सात बजे काम पर गया था। वह अपनी सास के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान करीब दस बजे तीन युवक बाइक पर आए। आते ही उन्होंने नेहा और उसकी सास को पीटा और तीन महीने का बच्चा उनके हाथ से छीना और फरार हो गए। नेहा ने आरोपियों को रोकने की काफी कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। दिन-दहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का मौहाल है। पुलिस ने बच्चे के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले हैं। पुलिस के अनुसार उनके साथ कुछ सुराग भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे कैमरों की भी जांच होगी। आरोपियों की लोकेशन जैसे ही ट्रेस होते ही उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पूरी कोशिश है कि निहाल को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया जाए। - वरिंदर सिंह बराड़, डीसीपी क्राइम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed