{"_id":"601a1e3d9983dc6149065a1fd0f522ba","slug":"three-mobile-seize-from-nigerian-prisoners-in-central-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नाइजीरियन बंदियों से मिले तीन मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में नाइजीरियन बंदियों से मिले तीन मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल अंबाला में कैदियों व बंदियों के पास से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लेकिन सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ है जब सेंट्रल जेल में किसी विदेशी बंदियों से मोबाइल पकड़ में आए हों।
विज्ञापन
जेल प्रशासन की चौकसी और मुस्तैदी के चलते सोमवार को जेल प्रशासन ने तीन नाइजीरियन बंदियों से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों नाइजीरियन कैदियों के खिलाफ जेल अथारिटी ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दे दी है। थाना बलदेव नगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शातिर अंदाज में छिपा रखे थे मोबाइल
दरअसल, नाइजीरियन निवासी स्मिथ फैबो, ओकेरो कालू और ओसम जबेर तीनों नशा तस्करी के एक मामले में अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है। तीनों को जेल अथारिटी ने एक ही बैरक में इकट्ठे रखा हुआ है।
विज्ञापन
जेल अथारिटी को अपने नेटवर्क से सूचना मिली कि ये तीनों मोबाइल फोनों का इस्तेमाल करते हैं। इस पर जेल अधीक्षक एआर बिश्नोई के निर्देश पर डिप्टी सुपरीटेंडेंट भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने नाइजीरियन कैदियों की बैरक में छापेमारी की और उसने मोबाइल के बारे में पूछताछ की।
मगर काफी देर तक तीनों ने मोबाइल के बारे में कोई सुराग नहीं दिया। इस पर टीम ने बैरक में दीवारों पर चिपकी कुछ अखबारों को भी संदेहस्पद स्थिति में देखा और उसे दीवारों से हटाना शुरू किया। इसी सिलसिले में जब टीम ने बैरक की दीवार पर चस्पा अखबार को हटाया, तो टीम हैरान रह गई।
नाइजीरियन बंदियों ने दीवार में ही किसी चीज से बड़ा छेद बना रखा था और उसमें तीन मोबाइल छिपा रखे थे। टीम ने मोबाइल बरामद कर तीनों की शिकायत बलदेव नगर पुलिस को दे दी है। बलदेव नगर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि तीनों नाइजीरियन बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।