फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three miscreants arrested in Panchkula, six pistols and 10 cartridges recovered

पंचकूला: सुक्खा काहलों गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, छह पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

Thu, 20 Aug 2020 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested in Panchkula, six pistols and 10 cartridges recovered
बरामद पिस्टल को दिखाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम।

सफेद रंग की आई-10 कार में बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से पंचकूला पहुंचे सुक्खा काहलों गैंग के तीन बदमाशों को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बदमाशों के पास से छह पिस्टल और दस कारतूस मिले हैं। इन्हें पुलिस ने सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बदमाशों की पहचान गुलमोहर सिटी डेराबस्सी निवासी गुरप्रीत, हरविंद्र सिंह और सीएमसी रोड लुधियाना निवासी सुखराज सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत और हरविंदर पुराने दोस्त हैं, जबकि सुखराज हाल ही में फेसबुक के जरिए इनका दोस्त बना है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वह कार लूटने के इरादे से पंचकूला आए थे। पुलिस तीनों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजकुमार कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 अगस्त की रात को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमन कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड चौक सेक्टर-5 के पीछे वाली सड़क पर परेड ग्राउंड की तरफ से अचानक एक आई-10 सफेद रंग की कार तेजी से आई। उसको रुकने का इशारा किया गया। चालक ने कार को कुछ दूरी पर पीछे मोड़ने की कोशिश की लेकिन कार झटका लगने के कारण बंद हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार को घेर लिया और कार सवारों को बाहर निकालकर पूछताछ की।

पूछताछ में हुआ गैंग का खुलासा

पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से छह पिस्टल और 10 कारतूस मिले। इन हथियारों का आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था। इसके बाद इन सभी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ले जाकर पूछताछ की गई तब खुलासा हुआ कि तीनों सुक्खा काहलों गैंग के सदस्य हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य मामले में संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके। 

देसी पिस्टल एमपी से थी खरीदी
सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमर कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों से बरामद पिस्टल देसी है। इन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल मध्य प्रदेश से खरीदी थी। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत ने फार्मेसी की डिग्री हासिल कर रखी है, जबकि हरविंदर 10वीं पास है। सुखराज केवल 9वीं क्लास तक पढ़ा है।    

विशेष अभियान में पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी
डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस ने अवैध नशा, वांछित अपराधियों और बेल जंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में चार वांछित और 103 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मुख्य तौर पर अजय उर्फ अज्जू निवासी बद्दी को गिरफ्तार किया गया था, जोकि दिलप्रीत बाबा गैंग से संबंध रखता है। इसी तरह शिव कुमार उर्फ कल्लू निवासी शामली अवैध हथियारों का डीलर था। इस अपराधी से असलहा बनाने की मशीन भी बरामद की गई थी।

प्रदीप उर्फ सन्नी निवासी उत्तर प्रदेश जोकि अवैध हथियारों की सप्लाई करता है, जिसने गांव बिल्ला में पंजाब पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने केस में अवैध हथियार सप्लाई किया था। लक्की निवासी रोहतक इस अपराधी ने इक्को सिटी के पास मिली डेडबॉडी के संबंध में साथी के साथ मिलकर बीज व्यापारी की हत्या को अंजाम दिया था, जो अपराधी नीरज बवाना गैंग से संबंध रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed