फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accident in Sangrur of Punjab

पंजाब: संगरूर में पिलर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की गई जान

Fri, 03 Jun 2022 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 08:36 PM IST
सार

लुधियाना में ग्यासपुरा फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक महिला पटरी पार करते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Sangrur of Punjab
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संगरूर में पटियाला रोड पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एक कार पुलिया पर बने पिलर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। दो लोग घायल हो हैं, जिन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश बाबू पराशर पुत्र लातूरी प्रसाद पराशर (50) निवासी श्री नारायणगंज, पंजाबी कालोनी, उजहाणी ग्रामीण, बसोली, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) अपने 40 वर्षीय पुत्र अतुल पराशर, 35 वर्षीय पुत्रवधू मोना पराशर पत्नी अतुल पराशर, पोते 3 वर्षीय अध्रव पराशर व आठ वर्षीय रिश्तेदार अमोघ पराशर के साथ सुबह छह बजे के करीब अपनी आई-10 गाड़ी में सवार होकर बठिंडा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह पटियाला रोड पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप मौजूद पुल के साथ रोड पर बठिंडा जा रहे थे तो सड़क किनारे पुलिया पर बने पिलर से अचानक उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार सड़क से नीचे पुलिया में जा गिरी। हादसे में दिनेश बाबू पराशर, उनकी बहु मोना पराशर व पोते अध्रव पराशर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमोघ पराशर व अतुल पराशर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। जहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत
उधर, लुधियाना में ग्यासपुरा फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक महिला पटरी पार करते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी की टीम मृतका की शिनाख्त कर रही है। खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। जीआरपी के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने मृतका के हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ की। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

कोटकपूरा: दो कारों की टक्कर में भाई-बहन की मौत
मोगा रोड पर कोठे थेह के पास दो कारों के बीच टक्कर में एक कार में सवार मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव सिखांवाला निवासी राजवंश सिंह (7) व मनवीर कौर (4) के रूप में हुई। वे फरीदकोट के बाबा फरीद पब्लिक स्कूल में पहली व एलकेजी कक्षा के विद्यार्थी थे। घटना गुरुवार शाम की है। दोनों बच्चे अपने चाचा के साथ कार में गांव नंगल में अपने पारिवारिक सदस्यों को चाय देने गए थे। वहां से वह गांव पंजगराईं कलां से कोटकपूरा की तरफ लौट रहे थे। 

जैसे ही कार गांव कोठे थेह के पास पहुंची तो कार चला रहे युवक ने संतुलन खो दिया और कार अचानक सड़क के बीच आ गई। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से आ रही एक कार की साथ उनकी टक्कर हो गई। इस कारण कार की कंडक्टर सीट पर बैठे दोनों बच्चों को गंभीर चोटें लगीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कोटकपूरा के विधायक व पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने दोनों बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और बच्चों के माता-पिता बलकरण सिंह व मनप्रीत कौर के साथ हमदर्दी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed