{"_id":"6315c8dc6eec1057ac63dcda","slug":"three-killed-in-road-accident-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Mon, 05 Sep 2022 03:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 03:36 PM IST
सार
पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर जांच पड़ताल में जुटी है। सदर थाना प्रभारी अरविंद का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में जींद रोड पर टिटौली पुलिस चौकी के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई सोनू और संदीप शामिल हैं। बताया जा रहा है सगे भाई गांव चिड़ी के रहने वाले थे जबकि अजय लाखनमाजरा का था। सदर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सदर पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह लाखनमाजरा की तरफ से बाइक सवार तीन युवक रोहतक की तरफ जा रहे थे। चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर जांच पड़ताल में जुटी है। सदर थाना प्रभारी अरविंद का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन