{"_id":"6193f5c559d50970b004253c","slug":"three-killed-in-road-accident-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत, बाइक को बचाने में पेड़ से टकराई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत, बाइक को बचाने में पेड़ से टकराई कार
Tue, 16 Nov 2021 11:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:52 PM IST
सार
पंजाब के बटाला में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। युवक फतेहगढ़ चूड़ियां में एक शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। बाइक को बचाते वक्त कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तीनों मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बटाला के कस्बा घुमाण के गांव सखोवाल के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार ने अपना संतुलन खो दिया और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और तीनों फतेहगढ़ चूड़ियां से शादी समारोह से मंगलवार को वापस अपने घर जा रहे थे। तीनों ही कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह निवासी गांव तेजा खुर्द फतेहगढ़ चूड़ियां ने बताया कि उसकी लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने उसकी मौसी का लड़का वरिंदर सिंह अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ अपनी आई 20 कार से आया था। सोमवार को शादी के बाद मंगलवार सुबह वरिंदर सिंह निवासी गांव बिगवाड़ा उत्तराखंड अपने दो रिश्तेदारों गुरतेज सिंह निवासी बिलासपुर और जिंदरपाल सिंह निवासी बिगवाड़ा उत्तराखंड कार से वापस जा रहे थे। जब वह श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव सक्खोवाल के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
कार चालक ने उस मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश की तो उसकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेत में आ गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबरदस्त हादसे के कारण कार सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव क्षतिग्रस्त कार के पास ही पड़े मिले। हादसा के दौरान कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस चौकी उधनवाल और थाना घुमाण की पुलिस ने घटना का जायजा लिया। घुमाण पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन