{"_id":"5ba8e4da867a557feb4e3184","slug":"three-killed-and-14-injured-heavy-rain-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बनी बारिश: कपूरथला में छह घरों की छतें गिरी, तीन की मौत, 14 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहर बनी बारिश: कपूरथला में छह घरों की छतें गिरी, तीन की मौत, 14 जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश में ढहा मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश देर रात कपूरथला के छह परिवारों पर कहर बनकर बरसीं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छह घरों की छतें गिर गई। इसमें दो मासूमों समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 13 लोग जख्मी हो गए। पहला हादसा देर रात करीब दो बजे मोहल्ला मेहताबगढ़ के मेहंदी चौक में हुआ। 40 वर्षीय रिक्शा चालक इंद्रजीत सिंह उर्फ टिंकू अपनी पत्नी काजल और पांच बच्चों के साथ कच्चे घर में सो रहा था।
विज्ञापन
लगातार बारिश की वजह से रात को छत गिर गई। छत के नीचे दबने से उसका चार वर्षीय बेटा हरि लाल और 13 वर्षीय बेटी सिमरन की मौत हो गई। जबकि वह खुद, उसकी पत्नी काजल, 15 वर्षीय बेटी सोनिया, 7 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश और पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी जख्मी हो गए। दूसरा हादसा गांव बूटां में हुआ, जहां पर छत गिरने से 24 वर्षीय गुरमीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरी घटना मोहल्ला जट्टपुरा की है। जहां पर छत गिरने से हरजीत कौर व उसके बेटे हरप्रीत सिंह व आकाशदीप जख्मी हो गए। चौथा हादसा मोहल्ला मलकाना में हुआ। जहां पर छत गिरने से अपने बच्चों अखिल, आकाश, अमृता के साथ सो रही रंजू बाला घायल हो गई। इसी प्रकार गांव सिधवां दोनां की गुरविंदर कौर और गांव नवां पिंड भट्ठा के नरेश कुमार छत गिरने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन