{"_id":"62e13ecf303007264b0642e9","slug":"three-kg-silver-car-and-cash-worth-four-lakh-robbed-from-jewelery-trader-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loot in Amritsar: जेवरात व्यापारी से चाकू दिखा कार, तीन किलो चांदी और चार लाख की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Loot in Amritsar: जेवरात व्यापारी से चाकू दिखा कार, तीन किलो चांदी और चार लाख की नकदी लूटी
Wed, 27 Jul 2022 07:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Jul 2022 07:06 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वे कार से नीचे उतरे तो एक बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। युवकों ने उन्हें धमकाया और सबकुछ हवाले करने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में ब्यास थानाक्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो बाइक सवार चार लुटेरों ने चाकू दिखाकर जेवरात व्यापारी से उसकी कार, तीन किलो चांदी और चार लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी एक बाइक घटनास्थल पर छोड़ गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। इसमें ब्यास थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर मॉल के निकट रहने वाले शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गहनों का व्यापार करते हैं। वे कुछ दिन पहले जोड़ा फाटक निवासी अपने दोस्त विनोद के साथ आई-20 कार में सवार होकर शिमला गए थे। इस बीच उन्होंने अपने व्यापारियों के साथ मुलाकात की। वे व्यापारियों से तीन किलो चांदी और चार लाख रुपये लेने के बाद अमृतसर लौट रहे थे। मंगलवार देर शाम वे कार से ब्यास थाना के अधीन रइया के पास पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए कार रोकी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वे कार से नीचे उतरे तो एक बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। युवकों ने उन्हें धमकाया और सबकुछ हवाले करने को कहा। इस दौरान ही एक लुटेरे ने उनकी पॉकेट से पर्स और मोबाइल फोन निकाल लिया। इसी बीच ही एक अन्य बाइक पर दो नकाबपोश (लुटेरों के सहयोगी) भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार में ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और देखते ही देखते एक अन्य लुटेरा भी कार में सवार हो गया और वे कार लेकर फरार हो गए। जबकि बाइक सवार दो अन्य लुटेरे अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कार में चार किलो चांदी, चार लाख रुपये नकदी के अलावा कपड़ों के तीन बैग थे। घटना के तुरंत बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद बाइक चोरी की पाई गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।