{"_id":"5c26440fbdec2256d14f410d","slug":"three-heroin-smugglers-arrested-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप, 3 तस्करों को एसटीएफ और इंटेलीजेंस ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप, 3 तस्करों को एसटीएफ और इंटेलीजेंस ने धर दबोचा
Sat, 29 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटर इंटेलीजेंस तथा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर एक किलो 880 ग्राम हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और फेंसिंग पार खेत में दबाई गई थी। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर हेरोइन बरामद की गई है। उधर, थाना काउंटर इंटेलीजेंस ने उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि एसटीएफ के डीएसपी बॉर्डर जोन कृपाल सिंह व एसआई रजवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू सिंह उर्फ सोनू पुत्र काला सिंह निवासी निहाला किलचा थाना सदर फिरोजपुर जिला फिरोजपुर, गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र जगीर सिंह निवासी वाहगेवाला सदर फिरोजपुर व गुरजीत सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी पीर इसमाइल खां तस्करी का धंधा करते हैं और पाक से हेरोइन मंगवाते हैं। इस सूचना पर उक्त तीनों को आलमके सत्संग घर के समीप काबू करके पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उक्त तीनों तस्कर पाक से हेरोइन मंगवाने की बात स्वीकार कर ली। तस्करों की निशानदेही पर कंटीली तार के पार बीएसएफ के सहयोग से बीओपी गट्टीबिसोके गेट-228 एम पिलर नंबर 228-02 के क्षेत्र से किसान गुरमेज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी प्रभात सिंह वाला उताड़ थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का के खेत में लगी मोटर के पास पड़े पानी वाले गड्डे के नीचे छिपाकर 14 पैकेट हेरोइन रखी थी, जो बरामद की गई। हेरोइन का वजन 1 किलो 880 ग्राम था। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पाक तस्कर मिर्जा ने हेरोइन भेजी थी, जो अमृतसर जानी थी।
विज्ञापन