फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three henchmen of terrorist Gurpatwant Singh Pannuh arrested from Mohali

बड़ी सफलता: आतंकी पन्नू के तीन गुर्गे काबू, योगी को दी थी धमकी, पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब

Fri, 19 Jan 2024 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 09:24 PM IST
सार

पंजाब पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहाली से आतंकी पन्नू के तीन गुर्गों को दबोचा है। यह तीनों 26 जनवरी को प्रदेश में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
Three henchmen of terrorist Gurpatwant Singh Pannuh arrested from Mohali
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के तीन गुर्गों को पंजाब पुलिस ने बनूड़ से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से खालिस्तानी झंडे और पोस्टर मिले हैं,। इनका इस्तेमाल 26 जनवरी को राज्य में माहौल बिगाड़ने में किया जाना था। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम इन गुर्गों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पन्नू ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो अलग-अलग वीडियो संदेश जारी कर मारने की धमकी दी थी। पंजाब में जहां उसने 26 जनवरी को माहौल खराब करने का एलान किया था। वहीं यूपी में श्री राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हमले की धमकी दी थी।

विज्ञापन

पंजाब में 26 जनवरी से पहले ही पन्नू के गुर्गों की गिरफ्तारी से राज्य पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष सेल ने इन तीनों से पन्नू की रणनीति और पंजाब में उसके बाकी साथियों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार पन्नू ने इन तीनों को मोहाली समेत पंजाब के कई अन्य जिलों में खालिस्तानी झंडे और पोस्टर लगाने का काम सौंपा था। हालांकि पुलिस ने तीनों गुर्गों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि पन्नू ने राज्य में कुछ और साथियों को माहौल खराब करने का काम सौंपा है।

तीन दिन का मिला रिमांड 

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला है। पन्नू के इशारे पर पहले भी पंजाब, दिल्ली और हिमाचल में सरकारी भवनों की चारदीवारी पर खालिस्तान के नारे लिखे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि इन घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब राज्य पुलिस उक्त गुर्गों से पूछताछ में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके अलावा और कितने लोगों को पन्नू ने माहौल खराब करने के काम पर लगाया है। खालिस्तानी झंडों और पोस्टरों का निर्माण कहां किया गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed