पटियाला पुलिस को सफलता: विदेशी हथियारों के साथ तीन गैंगस्टरों को दबोचा, पंजाब व बिहार में कर चुके हत्या
पटियाला में 11 जनवरी 2022 को सरपंच तारा दत्त का कत्ल इन्हीं आरोपियों ने ही किया था जबकि इस केस में सात आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। सरपंच कत्ल केस में कंवर रणदीप सिंह एस के खरौड़ जो दिल्ली जेल में बंद है, उसे भी जल्द पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और बिहार में हत्या व हत्या की कोशिश के मामले में भगोड़े चल रहे तीन गैंगस्टरों को पटियाला पुलिस ने विदेशी हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जसप्रीत सिंह मगू, मोहम्मद शाहजहां उर्फ साजन और सुनील कुमार राणा शामिल है। इनके पास से एक विदेशी पिस्टल नौ एमएम व एक विदेशी 12 बोर राइफल, दो पिस्टल 32 बोर और कुल 23 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पटियाला में सरपंच तारा दत्त और शमशेर सिंह शेरा मर्डर केस के साथ बिहार के एक अन्य मर्डर केस में वांछित हैं।
आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना और एसएसपी दीपक पारिक ने मंगलवार शाम पत्रकारवार्ता में बताया कि तीनों आरोपियों को पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंबाला (हरियाणा) मेन जीटी रोड से इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कत्ल, इरादा कत्ल, लड़ाई-झगड़े और अन्य अपराधों संबंधी केस दर्ज हैं। मोहम्मद शाहजहां के खिलाफ नौ मुकदमे, जसप्रीत सिंह मगू व सुनील कुमार राणा के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।
मोहम्मद शाहजहां व सुनील बिहार के जिला साहरसा में मोहम्मद फिरदौस आलम नाम के व्यक्ति पर हुए कातिलाना हमले में वांछित थे। मोहम्मद ने अपने भाई चांद मोहम्मद के कत्ल का बदला लेने के लिए मोहम्मद फिरदौस आलम पर हमला किया था। मोहम्मद फिरदौस ने ही चांद मोहम्मद का साल 2020 में बिहार में कत्ल किया था। यही चांद मोहम्मद पटियाला में 2020 में हुए शमशेर शेरा कत्ल का आरोपी था। इसी केस में मोहम्मद शाहजहां अब तक भगोड़ा था और सुनील राणा जमानत पर है।
पटियाला में 11 जनवरी 2022 को सरपंच तारा दत्त का कत्ल भी उक्त आरोपियों ने ही किया था जबकि इस केस में सात आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। सरपंच कत्ल केस में कंवर रणदीप सिंह एस के खरौड़ जो दिल्ली जेल में बंद है, उसे भी जल्द पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।