फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died due to wall collapse in Rewari of Haryana

हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा हादसा: बेसमेंट की खुदाई के दौरान दीवार ढही, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Thu, 18 Nov 2021 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में बेसमेंट की खुदाई करते वक्त बड़ा हादसा हो गया। अचानक दीवार ढहने से ठेकेदार व तीन मजदू दब गए। इसमें दो महिलाओं समेत तीन की जान चली गई है। एक घायल को अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन
Three died due to wall collapse in Rewari of Haryana
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के मोहल्ला बलभद्र सराय में बेसमेंट की खोदाई करते समय दीवार गिरने से ठेकेदार व तीन मजदूर उसमें दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को जिंदा निकाल लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना शाम सवा चार बजे की है लेकिन, राहत कार्य सवा आठ बजे तक जारी रहा। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रेवाड़ी के मोहल्ला बलभद्र सराय में भवन निर्माण का काम चल रहा है। मध्य प्रदेश के रहने वाले पप्पू, सुनीता बाई व लक्ष्मीबाई और ठेकेदार प्रेम गुरुवार शाम को बेसमेंट में ही खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान पड़ोसी की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने व मिट्टी खिसकने से ठेकेदार प्रेम, श्रमिक पप्पू, सुनीता व लक्ष्मी चारों दब गए। चार लोगों के दबने से आसपास काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर कई जेसीबी के साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ी तैनात कर दी गई। जेसीबी से दबे मजदूरों की खोज कर बाहर निकला गया।


घटनास्थल पर बताया गया कि यहां ठेकेदार बृजेश पिछले करीब 15 दिनों से खुदाई करा रहा था। इसके लिए उसने प्रेम ठेकेदार को भी अपने साथ लगा रखा था। करीब दो घंटे बाद स्थानीय ठेकेदार को मिट्टी के अंदर से जिंदा निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। बाकी तीन की खोज जारी थी। बाद में पप्पू को भी जिंदा निकाला गया लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सवा आठ बजे के करीब लक्ष्मी (18) निवासी टीकमगढ़ व सुनीता बाई (40) टीकमगढ़ को बाहर निकाला गया तो उनकी भी मौत हो गई। जिस बिल्डिंग में खुदाई हो रही थी वह रेवाड़ी के जयकुमार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed