फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died, 10 injured in firing in karnal 

करनाल में पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों की मौत, नौ घायल, थाना प्रभारी सस्पेंड

Wed, 16 Dec 2020 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Three died, 10 injured in firing in karnal 
करनाल में फायरिंग में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

करनाल के मूनक थाना क्षेत्र के गांव गगसीना में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर तीन लोगों की हत्या कर दी। वहीं नौ लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग किए और हथियार लहराते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन


घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रेफर कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर मौजूद दो मृतकों के शवों को उठाने नहीं दिया। वे वारदात के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मूनक थाना प्रभारी को सस्पेंड करने व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए।
विज्ञापन



करीब पांच घंटे बाद एसपी गंगाराम पुनिया मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग पर मूनक थाना प्रभारी एसआई कुलदीप को सस्पेंड कर जांच के निर्देश दे दिए। तब जाकर ग्रामीणों ने मृतकों के शव उठाने दिए। गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही विरेंद्र की शिकायत पर गोली चलाने वाले एक पक्ष के करीब 38 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पौने तीन एकड़ जमीन को लेकर विवाद 

Three died, 10 injured in firing in karnal 
दिलबाग, प्रवीण और बलराज की फाइल फोटो।

गांव गगसीना में किसना और खान दो पक्षों के बीच काफी समय से पौने तीन एकड़ जमीन पर विवाद चल रहा है। जुलाई महीने में बिजली के खंभे लगाने को लेकर भी दोनों पानों के बीच बिजली निगम कार्यालय में झगड़ा हुआ था और इस मामले में घरौंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

बुधवार सुबह करीब आठ बजे किसना पक्ष के बलराज, प्रवीण, दिलबाग, धन सिंह आदि उस जमीन पर नींव खोदने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में खुदाई करने लगे। लेकिन उस जमीन पर आरोपी राममेहर ने अपने मकान के सामने दीवार खड़ी की थी। जब किसना पक्ष के लोग उस दीवार को गिराने लगे तो झगड़ा हो गया। 

आरोपी युद्धवीर, जसबीर, रणधुल, राममेहर सहित अन्य ने गोलियों बरसा दीं। जिससे बलराज (55), दिलबाग (55), प्रवीण (25) की मौत हो गई और धन सिंह, दयानंद, रुपचंद, बलिंद्र, सुलतान, नवीन, सुरेंद्र, लखविंद्र व हरविंद्र घायल हो गए। गोली चलने के दौरान मूनक थाना प्रभारी एसआई कुलदीप भी अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। 

जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। परिजनों ने मूनक थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाये हैं। इसलिए उन्हें सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए हैं। परिजनों की शिकायत पर करीब 38 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed