फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three crore rupess price gold robbary at ludhiana

हाई अलर्ट में लुधियाना से साढ़े 3 करोड़ का सोना लूटा

Fri, 31 Jul 2015 07:49 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
three crore rupess price gold robbary at ludhiana

गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद शहर में हाई अलर्ट के बावजूद दिनदहाड़े गिल रोड पर बड़ी लूट को अंजाम दे दिया गया। हथियारबंद छह लुटेरों ने केरल की फाइनेंस कंपनी मणप्पुरम गोल्ड के दफ्तर से साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना लूट लिया। लुटेरे दफ्तर से 2.23 लाख रुपये की नकदी भी ले गए।

विज्ञापन


लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड समेत स्टाफ के पांच लोगों को एक कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस समय चला जब एक महिला ग्राहक दफ्तर में आई तो उसने स्टाफ के सदस्यों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीसीपी नवीन सिंगला, एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह, एसीपी रमनदीप सिंह, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दफ्तर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा दो लाख रुपये कैश भी ले गए

three crore rupess price gold robbary at ludhiana

डीसीपी नवीन सिंगला ने बताया कि वीरवार की दोपहर करीब सवा दो बजे मणप्पुरम गोल्ड कंपनी के दफ्तर में दो महिलाओं समेत छह मुलाजिम काम कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड बाहर खड़ा था।

इसी दौरान दो युवक दफ्तर में ग्राहक बनकर आए। उनके बात शुरू करते ही हथियारों से लैस चार युवक भी आ गए। उन्होंने पहले सिक्योरिटी गार्ड को दफ्तर के अंदर किया और बाकी स्टाफ को एक कमरे में इकट्ठा कर लिया। लुटेरों ने मुलाजिम रंजीत सिंह से हथियार के बल पर लॉकर की चाबी ली और सभी मुलाजिमों को कमरे के अंदर बंद कर दिया।

लुटेरों ने लॉकर से सोने के जेवरात व नकदी निकाली और फरार हो गए। स्टाफ के सदस्यों ने काफी शोर मचाया, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। इसी दौरान बैंक में एक महिला ग्राहक पहुंची तो दफ्तर में कोई नहीं था और बंद कमरे में मुलाजिमों की आवाज सुनकर उसने सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed