{"_id":"5db6a3838ebc3e93c95f37de","slug":"three-boys-tore-police-man-uniform-in-maloya-colony-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बोला- तू कौन होता है, हमें मना करने वाला और फिर उसने फाड़ दी पुलिस वाले की वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक बोला- तू कौन होता है, हमें मना करने वाला और फिर उसने फाड़ दी पुलिस वाले की वर्दी
Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात चंडीगढ़ के मलोया में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी ने पटाखा बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे कुछ युवकों को रोकना चाहा। मामला इस कदर बढ़ गया कि युवक रुकने की बजाए और हंगामा करने लगे। इस बीच एक युवक पुलिसकर्मी को चुटकी बजाकर बोला कि तू कौन होता है, मना करने वाला।
जिसके बाद तीन युवकों और एक महिला ने कांस्टेबल प्रवीण कुमार से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ डाली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मलोया निवासी अर्जुन, रिंकू, जयपाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332,353 और 34 की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल प्रवीण कुमार (30) ने बताया कि वह मलोया थाने में तैनात है। दिवाली के दिन रविवार को वह मलोया मार्केट में कांस्टेबल प्रदीप के साथ पेट्रोलिंग कर रहा था। मार्केट से थोड़ी ही दूरी पर कुछ लड़के पटाखे बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उन्हें मना करने पर रिंकू नामक युवक ने उनसे बदतमीजी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिंकू उन्हें चुटकी बजाकर बोला कि तू कौन होता है, मना करने वाला। इतने में रिंकू, अर्जुन, जयपाल और एक अज्ञात महिला ने धक्का मुक्की शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने हमारी वर्दी तक फाड़ डाली।