फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three boy raped with girl in haryana and viral photos on whatsapp

सोती हुई लड़की को घर से उठाया, फिर खेला हैवानियत का गंदा खेल, व्हाट्सअप में फोटो की वायरल

Sun, 02 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सनौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सनौली (हरियाणा) Updated Sun, 02 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Three boy raped with girl in haryana and viral photos on whatsapp
सांकेतिक तस्वीर
घर के अंदर सो रही एक लड़की को तीन लड़कों ने जबरन उठा कर एक कमरे के अंदर ले गए और इसके बाद इन युवकों ने युवती के साथ हैवानियत का गंदा खेल खेला। इसके बाद युवती की फोटो सोशल साइट्स में डाल दी। हरियाणा के एक गांव में नशीला पदार्थ सूंघा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस पानीपत ने लड़की का मेडिकल करा कर अदालत में बयान दर्ज कर तीन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को गांव से एक लड़का अपने पिता के साथ घरौंडा के पास प्राइवेट फैक्टरी में रात की नौकरी करने जाता है। घर पर उनकी माता और दो बहनें रहती हैं। घर के अंदर रात को गांव के ही तीन लड़कों ने सो रही बड़ी लड़की को उठा लिया और साथ लगते कमरे में ले गए। लड़कों ने लड़की को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। सुबह जब वह उठी तो लड़की ने अपनी माता और रात की ड्यूटी दे कर घर पहुंचे लड़के के पिता और भाई को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


 महिला थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और अदालत में 164 के बयान दर्ज कराए। लड़की को जबरन उठाने वाले तीन युवकों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना एएसआई जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़कों ने लड़की के रात को उठाने के बाद अश्लील फोटो भी एक व्हाट्स-अप ग्रुप में डालने पर पूरे गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed