जन्मदिन की पार्टी में मिठाई नहीं दी, तो तीन लोगों ने मिलकर कर दी डिलीवरी ब्वॉय की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी ब्वॉय संदीप की हत्या के मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सोमवार को धनास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनास निवासी सूरज उर्फ अद्धा (18), अखिलेश उर्फ दीवा (19), राम आशीष उर्फ कालू (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बीती चार अक्तूबर को मृतक संदीप के छोटे भाई का जन्मदिन था।
इस दौरान आरोपी सूरज के छोटे भाई को मिठाई नहीं दी गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और मारपीट भी हुई। इसी रंजिश में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप को सेक्टर-15सी के पार्क के पास पकड़ लिया और पार्क में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने उसे मारपीट कर अधमरा व लहूलुहान कर दिया और भाग निकले।
इसके बाद आरोपी दोबारा पार्क में पहुंचे और किसी नुकीली चीज से संदीप के शरीर पर तब तक ताबड़तोड़ वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए नुकीले हथियार का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के बद्दी में वेटर का काम करते हैं। मृतक संदीप मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था।
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि हत्या के बाद सेंट्रल डिवीजन डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी लखवीर सिंह, एसआई सुरेंद्र गौतम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। वारदात के बाद पुलिस ने संदीप के आस-पड़ोस और उसके परिवार से बात की गई। इसमें सामने आया कि चार अक्तूबर के दिन मृतक संदीप के छोटे भाई का जन्मदिन था।
इस दौरान उसका छोटा भाई मोहल्ले में जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांट रहा था। इस दौरान उससे और आरोपी सूरज के छोटे भाई से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई और फिर परिवार भी आमने-सामने आ गए। जब लड़ाई-झगड़े की होने की बात पुलिस को पता लगी तो पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ की। इसके बाद उन तीनों आरोपियों का नाम सामने आया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 12 अक्तूबर की देर रात करीब 12:30 बजे संदीप उन्हें सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मिला। इसके बाद वह सभी आपस में लड़ने लगे। लड़ाई होते देख किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर को देख सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने संदीप को दोबारा सेक्टर-24,15 कि डिवाइडिंग रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे पार्क में ले गए और उसकी हत्या कर दी।