फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thief steals laptop from car

शातिर चोर ने दस-दस के नोट गिराकर लैपटॉप चुराया

Wed, 09 Oct 2013 01:48 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 09 Oct 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
thief  steals laptop from car
किसी ने गाड़ी के पास दस-दस के नोट गिराकर परवाणू (हिमाचल प्रदेश) के युवक का लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


परवाणू निवासी वीरेंद्र शर्मा काम से चंडीगढ़ आया था। शनिवार शाम को परवाणू लौटते समय उन्होंने मनीमाजरा एनएसी के पास गाड़ी रुकवाई और जूस पीने चले गए।

ड्राइवर गाड़ी में बैंठा था कि उसकी नजर जमीन पर पडे़ 10-10 के नोटों पर पड़ी। जमीन पर 13 नोट पड़े थे। ड्राइवर गाड़ी से उतर कर वीरेंद्र से पूछने चला गया कि वे रुपये उसके तो नहीं। इसी दौरान कोई गाड़ी में बैंग उठाकर फरार हो गया। बैंग में लैपटॉप, पासपोर्ट, आरसी, आधार कार्ड की रसीद, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक कॉपी, चेक बुक और अन्य कागजात थे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह इनोवा से हुआ था बैग चोरी

पिछले सप्ताह सेक्टर-7 के यूनियन बैंक के बाहर भी इसी स्टाइल में इनोवा गाड़ी से बैग चोरी हुआ था। गाड़ी चालक पास में ही ताश खेलने वालों को देख रहा था। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed