फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thief have stolen two tires

ईंटों पर कार खड़ी कर दो टायर ले गए चोर

Sun, 18 May 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thief have stolen two tires

सेक्टर-20 के सरकारी क्वार्टर में एक घर के बरामदे में खड़ी कार से चोरों ने दो टायर चोरी कर लिए। चोर कार को ईंटों पर खड़ी कर छोड़ गए।

विज्ञापन


लेक्चरार राजिंद्र कपूर ने कार के टायर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। सेक्टर-19 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती। इसके चलते चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस अब तक टायर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में नाकाम साबित रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-20 निवासी राजिंदर कपूर ने शनिवार रात अपनी स्विफ्ट (पीबी-10 डीयू 2124) घर के बरामदे में खड़ी की थी। रविवार सुबह उठकर देखा तो गाड़ी की राइट साइड के दोनों टायर गायब थे और गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-21 के जीएमएसएसएस में लेक्चरार राजिंदर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर तलाश की और लोगों से पूछताछ की।

लोगों ने पुलिस को बताया कि पहले भी कई गाड़ियों के टायर चोरी हो चुके हैं। गाड़ियों से टायर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed