{"_id":"da37260d6a29ab57724c946d9b975a14","slug":"theft-of-5-lakh-from-inlaws-bride-escapee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले धोखे से शादी की, फिर 5 लाख लूट ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले धोखे से शादी की, फिर 5 लाख लूट ले गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में लुटेरी दुल्हन ने शादी कर 5 लाख रुपये लूट लिए और उसके बाद फरार हो गई। पुलिस ने शादी कर ठगने वाले गिरोह के लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बलाहां खुर्द की एक महिला बेदकोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बाबूलाल डमोली गांव के एक व्यक्ति पूर्ण गुर्जर के पास आता जाता था। डमोली गांव में कई साल से उत्तर प्रदेश से भैंस के दो व्यापारी आबिद और साबिद आते थे। पूर्ण ने इन दोनों व्यापारियों से बाबूलाल की शादी करवानी की बात कहीं।
विज्ञापन
दोनों व्यापारियों ने बताया कि वे शादी करवा देंगे लेकिन लड़की के मां-बाप बहुत ही गरीब हैं और शादी का खर्च नहीं उठा सकते। आप सारा खर्च उठा लो तो वे शादी करवा देंगे। इस पर उन्होंने 2 लाख रुपये की मांग की। महिला वेदकोर ने उनको 2 लाख रुपये देने की हां भर ली।
विज्ञापन
14 फरवरी 2015 को आबिद और साबिद एक लड़की और उसकी मौसी को लेकर नारनौल के रामनगर में आ गए। उन्होंने लड़की का नाम गीता बताया। इस पर वेदकोर ने उन लोगों को 2 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 16 फरवरी 2015 को नारनौल जेल नसीबपुर के पीछे पीर की मजार पर बाबूलाल और गीता का विवाह करवा दिया।
बाबूलाल और गीता उसी दिन नारनौल में ही रुके और अगले दिन अगले दिन गांव बलाहां खुर्द चले गए। गीता के साथ उसकी मौसी भी बलाहां खुर्द आई और उसी रात को मौका पाकर 2 लाख रुपये और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। काफी तलाश करने पर ये नहीं मिले।
इस पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी से मिले तो एसपी ने तुरंत इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने आबिद, साबिद, गीता, उसकी मौसी तथा इस साजिश में शामिल रहे उसी गांव के मुजानी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में केस दर्ज किया है। इस केस की जांच कुलदीप गहली चौकी को सौंपी गई है।