फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in kurukshetra hostel of PEC campus

PEC के कुरुक्षेत्र हॉस्टल से 8 आईफोन और 6 लैपटॉप चोरी

Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
theft in kurukshetra hostel of PEC campus
चोरी

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के कुरुक्षेत्र हॉस्टल के पांच कमरों से 8 आईफोन और 6 लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी सुबह के वक्त हुई, जब सभी स्टूडेंट सो रहे थे और कमरे खुले थे।

विज्ञापन


सुबह जब पेक के कुरुक्षेत्र हॉस्टल के टॉप फ्लोर में रहने वाले कुछ छात्र उठे तो उनके फोन और कीमती लैपटॉप गायब थे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे साल के स्टूडेंट्स ने बताया कि रात करीब 4 बजे तक वे जाग रहे थे। इसके बाद वे सोने चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 से 6:30 के बीच एक साथी की नींद खुली तो उसने अपना फोन तलाशा, काफी देर तक जब उसे फोन नहीं मिला तो उसने औरों को जगाया। बाकी स्टूडेंट्स के भी फोन और लैपटॉप भी गायब थे। एक-एक कर पांच कमरों से फोन और लैपटॉप चोरी होने का पता चला। चोर करीब 5 लाख रुपये तक का सामान चोरी कर ले गए। स्टूडेंट्स के अनुसार चोरी की यह घटना सुबह ही हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिक्योरिटी विंग के अनुसार रात में बाहर से कोई भी स्टूडेंट और अनजान व्यक्ति हॉस्टल में नहीं आया। संभवत: हॉस्टल के पीछे की ओर से कोई सुबह के वक्त आया हो और उसने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed