फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in home at panchkula

नशीला पदार्थ सुंघा लाखों का माल ले उड़े

Sat, 08 Nov 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 08 Nov 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
theft in home at panchkula

सेक्टर-15 के एक घर में चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। चोर 10 तोले सोने के गहने, करीब 25 हजार नगद, एक लैपटाप और दो मोबाइल चुरा ले गए।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार को अगली सुबह घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मकान मालिक के अनुसार, इस घटना से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार कटारिया ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य करीब 10 बजे सोने के लिए चले गए थे। पहले उनकी दोनों बेटियां ईशा और सलोनी अपने कमरे में सोने गई।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद वह और उनकी पत्नी भी सो गईं। उनके घर के पास ही एक धार्मिक आयोजन हो रहा था, जिससे काफी शोर हो रहा था। इसी बीच दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे और शायद उन लोगों को नशीला पदार्थ भी सुंघाया। क्योंकि, वारदात करने में समय तो लगा होगा, लेकिन ऐसा हो ही नहीं सकता है कि घर में आवाज होने पर नींद न खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारिया ने बताया कि जब परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह जागे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed