फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in girls PG and showroom in chandigarh

चोरों का कहर, 2 पीजी और शोरूम को बनाया निशाना

Fri, 22 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
theft in girls PG and showroom in chandigarh
चोरी - फोटो : demo pics

शहर में चोरों ने 2 अलग-अलग जगहों पर निशाना बनाते हुए 2 पीजी और शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही सेक्टर-16 निवासी रंजू कुमार के कमरे का ताला तोड़कर चोर उनके घर से 300 डॉलर, लैपटॉप, आई पैड व डिजीटल कैमरा ले गये।

विज्ञापन


रंजू की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रंजू सेक्टर 16 के एक पीजी में रहती है। बीते दिनों वह किसी काम से बाहर गई थी। वापस लौटी तो देखा की कमरे का ताला टूटा है और सामान गायब है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं शहर में एक  अन्य पीजी में रह रहे युवक के रूम से भी चोर लैपटॉप, 1400 रुपये नगद व जरूरी कागजात ले गए। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-37 में रहने वाले विशेष गुप्ता ने सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में विशेष ने बताया कि उसके कमरे में 13 अप्रैल को सुबह चोरी हुई। जिसके बाद उसने आसपास सामान का पता किया। लेकिन सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पीड़ित ने शिकायत उसी दिन दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरी वारदात सेक्टर-22 में सामने आई है। सेक्टर-22 के शोरूम नंबर 841-42 से हजारों की साड़ियां और लेडीज सूट चोरी हो गए। वारदात 19-20 अप्रैल की रात को हुई।


शोरूम के ताले तोड़कर कीमती सूट व साड़ियां चोरी की गई हैं। शोरूम के मालिक गौरव गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शोरूम से चोरी किए गए सूट व साड़ियों की लिस्ट अभी दुकानदार द्वारा तैयार की जा रही है। लिस्ट दिए जाने के बाद ही पता चला पाएगा कि कितने की चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed