फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft in chandigarh, Hotel altius, chandigarh news

एल्टिस होटल के मालिक की कोठी में चोरी, 2 नौकरानी राउंडअप

Sun, 30 Apr 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Theft in chandigarh, Hotel altius, chandigarh news
चोरी - फोटो : Demo Pic
एल्टिस होटल के मालिक की सेक्टर-15 स्थित कोठी में शुक्रवार देर रात कैश से भरी जेब वाली पैंट, पत्नी की पर्स से हीरे की अंगूठी व सवा लाख कैश की चोरी हो गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 2 नौकरानियों को राउंडअप कर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। पुलिस कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता एल्टिस होटल के मालिक व पूर्व मनोनीत पार्षद एमपीएस चावला ने बताया कि शुक्रवार को रोजाना की तरह घर गए। इस दौरान उनकी बहु एक पार्टी अटैंड करनी गई थी। उन्होंने अपना पैंट अलमारी के पास लटका दिया। कुछ देर के बाद बाहर से आई उनकी पत्नी ने अपना पर्स उनकी पैंट के पीछे रख दिया। शनिवार सुबह 7.30 बजे तैयार हुए तो उनका पैंट गायब था। पहले उन्होंने पत्नी, बहु से पूछा और बाद में नौकरानियों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने पैंट के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। तभी उनकी पत्नी ने बताया कि उसके पीछे उन्होंने अपना पर्स भी रखा था वह गायब है। घर में पूरी तरह से तलाशी के बाद उन्होंने सूचना सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पैंट और पर्स में लाखों कैश और हीरे की अंगूठी
एल्टिस होटल के मालिक एमपीएस चावला ने बताया कि उसके पैंट की जेब में 62 हजार रूपए कैश थे। इसके साथ उनकी पत्नी के पर्स में सवा लाख कैश और 10 लाख कीमत वाली हीरे की अंगूठी थी। चोर ने बड़ी सफाई से लाखों कैश व कीमती अंगूठी से भरे पति-पत्नी के पर्स चोरी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न लॉक टूटा और न दरवाजा खुला

Theft in chandigarh, Hotel altius, chandigarh news
चोरी - फोटो : demo pics
शिकायत मिलने के बाद 2 नौकरानी राउंडअप
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कोठी में काम करने वाली 2 नौकरानियों को राउंडअप किया। लेकिन पूछताछ के बाद शुक्रवार दोपहर तक उन्हें छोड़ दिया गया। एमपीएस चावला ने बताया कि उनकी कोठी में 5 नौकरानियां और 2 गार्ड करीब 25-30 वर्षों से काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस की जांच के दौरान ही आरोपी के नाम का खुलासा हो सकता है।

न लॉक टूटा और न दरवाजा खुला
शिकायतकर्ता एमपीएस चावला ने बताया कि उनकी कोठी में चोरी के दौरान कोई आहट नहीं हुई। न कोई दरवाजा खुला और ना ही कोई लॉक टूटा है। उन्होंने बताया कि घर पर 2 कुत्ते भी रखे गए है लेकिन उन्हें भी चोर की आहट नहीं मिल सकी।

अभी कुछ नहीं मिला, जांच में लगे है
सेंट्रल डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि एमपीएस चावला के सेक्टर-15स्थित कोठी में चोरी की शिकायत मिलने के बाद काम करने वाली नौकरानियों से पूछताछ की गई। मामले में सुराग नहीं मिला लेकिन पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed