फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft Heritage Furniture found in forest

चोरी की पांच हेरिटेज कुर्सियां नाहन के जंगलों से बरामद

Mon, 08 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
theft Heritage Furniture found in forest

पुलिस ने आर्ट्स कॉलेज से चोरी हुआ बाकि का फर्नीचर भी बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पांच कुर्सियां और एक जले टेबल की राख बरामद की गई है। ये कुर्सियां हिमाचल प्रदेश के नाहन के जंगल एरिया से बरामद की गईं हैं। चोरी में शामिल महिलाओं के रिश्तेदार वहीं रहते हैं।

विज्ञापन


अभी खुलासा नहीं कर रही पुलिस
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी फकीर चंद को मुंबई से एक व्यक्ति फोन करता था। फकीर चंद के फोन नंबर की जांच में उसके करीब 12 नंबर मिले हैं, जिनसे वह फकीर चंद से बात करता था। वहीं पुलिस को उन नंबरों की जांच के बाद चंडीगढ़ के स्थानीय लोगों के बारे में भी पता चला है, जिनसे मुंबई में बैठा व्यक्ति बात करता था। पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं कर रही, क्योंकि इससे वे लोग सतर्क हो सकते हैं।
विज्ञापन


टेबल की राख सीएफएसएल जांच के लिए भेजेंगे

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने जो हेरिटेज टेबल चोरी किया था, वह जला दिया था। उनको लगा कि यह हेरिटेज टेबल नहीं है। पुलिस ने जले हुए टेबल की राख सुनील के धनास वाले गोदाम से बरामद की है। पुलिस ने राख उसी गोदाम से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि राख को सीएफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा कि ये राख किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों की भी की जा रही जांच

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। पिछले दिनों उनके खातों में कहां से और कितने पैसों का लेनदेन हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अभी तक फर्नीचर का कोई पैसा मिला नहीं था।


यह था मामला
18-19 जनवरी की रात को सेक्टर-25 निवासी शकीला और स्वीटी ने आर्टस कालेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 15 कुर्सियां और एक टेबल निकालकर बाहर रखा। उसके बाद सुनील और राजेश को वहां बुलाया। दोनों ऑटो लेकर आए और सामान भरकर ले गए थे। पुलिस मोबाइल के डंप डाटा को खंगालकर आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed