फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at ancestral home of British business tycoon Peter Virdi in Sheikhupur of Kapurthala

Kapurthala: इंग्लैंड के बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी, बेशकीमती विरासती सामान ले गए चोर

Sat, 08 Jul 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 01:48 PM IST
सार

द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी ने जून 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर इंग्लैंड में सिख संगत को एकजुट करके पाकिस्तान टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन जुल्फी बुखारी को 500 मिलियन पौंड एकत्रित करके दान देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Theft at ancestral home of British business tycoon Peter Virdi in Sheikhupur of Kapurthala
बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

इंग्लैंड के बिजनेस टायकून व द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी के कपूरथला के शेखूपुर स्थित पुश्तैनी घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। विरदी ने पाकिस्तान की सरकार को वहां के सिख गुरुद्वारा साहिब को अत्याधुनिक सुविधाएं से सुसज्जित करने के लिए सिख संगत के सहयोग से 500 मिलियन पौंड दिए थे। 

विज्ञापन


इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था में अहम स्थान रखने वाले सबसे अमीर सिख पंजाबी परिवार के इस पुश्तैनी घर से दशकों पुराने बेशकीमती बर्तन व अन्य सामान चोरी हुआ है। इस घटना से पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी आहत हैं। बहरहाल, थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शेखूपुर स्थित मोहल्ला में है विरदी का पुश्तैनी घर
इंग्लैंड में महारानी जिंदा का हार खरीदने वाले विरदी परिवार का कपूरथला के शेखूपुर स्थित मोहल्ला गुरु नानक नगर चौक में एक पुश्तैनी घर है, जिसे उन्होंने उसी तरह संभाल कर रखा है जैसे बुजुर्गों के समय में था। विरदी परिवार ने इसमें करोड़ों रुपये की विरासती निशानियां सहेज कर रखी हुई थी। इसमें दादी के विवाह के समय की कीमती चीजें, उनके परिवार के सभी सदस्यों के विवाह का सारा सामान, विदेशी महंगी घड़ियां और सोने आदि का सामान रखा हुआ था। कोरोना आपदा के समय विरदी परिवार की ओर से देश भर में ऑक्सीजन मशीनें बांटी गई थी, वह भी घर में रखी हुई थीं। उन्हें भी चोर उठा कर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Triple Murder: तिहरा हत्याकांड का आरोपी काबू, जांच में सामने आया ऐसा कारण... दंग रह गए सभी

14 अलमारियों को तोड़ चुराया सामान
कपूरथला में लंबे अरसे से रह रहे पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी ने बताया कि उनका कपूरथला के शेखुपुर में पुश्तैनी घर है जहां उनके बुजुर्गों की निशानियां संभाल कर रखी हुई थी। छह जुलाई की रात को चोरों ने सब कुछ चुरा लिया। उन्होंने बताया कि घर में 14 अलमारियां थी, जिसमे चांदी-पीतल के 50 साल से भी ज्यादा पुराने बर्तन थे, छह पुरानी विदेशी महंगी घड़ियां थी। पीटर विरदी की शादी में मिले हुए कुछ गिफ्ट्स थे। उनके मुताबिक ये सभी वस्तुएं बेशकीमती हैं, जिनका मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता है। 

हमारी विरासती निशानियां दिलवा दे पुलिस
विरदी ने बताया कि कुछ पुराने गहने भी थे, जो लोहे की पेटियों में रखे थे। चोरों ने इन पेटियों को कटर से काट कर खोला और सारा सामान ले गए। इसके अलावा एक टुल्लू पंप, दो नल, कूलर की दो मोटरें, चार विंडो एसी, पूरे घर के नल, घास काटने वाली मशीनें, रूम हीटर, तीन लैपटाप, दो फैक्स मशीन और क्रिस्टल की सुराही के अलावा काफी सामान चोरी हुआ है। 

उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि चोरों को पकड़ सिर्फ उनके परिवार की विरासती निशानियां ही उन्हें दिलवा दें, क्योंकि वह उनके लिए बेशकीमती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

पाकिस्तान को दिए थे 500 मिलियन पौंड
द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी ने जून 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर इंग्लैंड में सिख संगत को एकजुट करके पाकिस्तान टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन जुल्फी बुखारी को 500 मिलियन पौंड एकत्रित करके दान देने की घोषणा की थी। जिससे पाकिस्तान के करीब 100 गुरुद्वारा साहिब के दर्शनार्थ आने वाली सिख संगत को उम्दा व अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। इस घोषणा पर भारत सरकार की ओर से एतराज भी जताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed