फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at a mobile shop in Ludhiana

लुधियानाः दुकान का शटर काट 15 लाख के मोबाइल चोरी, डिब्बे वहीं फेंक गए चोर

Tue, 07 Jan 2020 01:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Theft at a mobile shop in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

शातिर चोरों ने जमालपुर चौक के बीचों बीच स्थित एक मोबाइल शॉप के मिडलॉक कटर से काट दिए और दुकान के अंदर घुस गए। आरोपियों ने दुकान के अंदर से करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने मोबाइल फोन के डिब्बे वहीं फेंक दिए, जबकि अंदर से मोबाइल फोन और सारा सामान चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दो से ज्यादा थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरकीरत सिंह की जमालपुर चौक के बीच मोबाइल शॉप है। जहां पर वह नए और पुराने मोबाइल की खरीद फरोख्त करते है। रविवार को दुकान जल्द बंद कर घर चले गए थे। पीछे से चोरों ने दुकान के शटर का मिडलॉक काट दिया और शटर उठा कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर पड़े मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


चोरों ने दुकान के अंदर पड़े नए फोन के डिब्बे वहीं फेंक दिया, जबकि उसमें से मोबाइल फोन और अन्य सामान निकाल लिया। इस दौरान आरोपी जाते हुए दूसरा कीमती सामान भी चोरी कर फरार हो गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन के खाली डिब्बा पड़े थे, जबकि फोन गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास चोरी की शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुकान के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed