एक करोड़ के इलेक्ट्रानिक सामान से भरा ट्रक लूटा, ड्राइवर को पीटकर किया बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक में सो रहे ड्राइवर और खलासी का मुंह ढकने ने बाद बदमाशों ने उनकी जबरदस्त पिटाई की। बेसुध होने पर दोनों को अलग-अलग फेंककर बदमाशों ने करीब एक करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से लदा ट्रक लूट लिया।
रेवाड़ी में एनएच- 71 के पास एक ढाबे के नजदीक गड्ढे में बेहोश ड्राइवर ने होश आने के बाद स्थानीय माडल टाउन थाने में मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद नारनौल और रेवाड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ट्रक के खलासी को बदमाश नांगल चौधरी में बेसुध हालत में फेंक गए। उसने होश में आने के बाद सुबह ड्राइवर से संपर्क किया। ट्रक देहरादून से करीब एक करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लादकर चेन्नई के लिए निकला था।
जींद निवासी चालक अशोक कुमार खलासी अशोक के साथ 21 अक्तूबर को देहरादून के डिक्सन कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम लोड कर चेन्नई जाने के लिए निकला था। अशोक के अनुसार रविवार देर रात नारनौल में हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर खलासी के साथ उसने खाना खाया।
गड्ढे में पड़े ड्राइवर और खलासी को सुबह आया होश
इसके बाद दोनों ट्रक के अंदर ही रात को सो रहे थे। तभी चार-पांच युवक ट्रक के अंदर घुसे और दोनों को संभलने से पहले ही कंबल से मुंह ढककर बेरहमी से पीटा। बदमाशों में से एक ने ट्रक चलाया जबकि दो-दो बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी को पीट-पीटकर बेदम कर दिया।
ड्राइवर अशोक के मुताबिक करीब 25 मिनट तक ट्रक चलाने के बाद उसे ट्रक से बाहर निकाला और किसी दूसरी गाड़ी में बंधक बनाकर डाल दिया। इस दौरान उसका मुंह कंबल से ढका ही रखा। वहीं खलासी को बदमाश कहीं और ले गए।
गड्ढे में पड़े ड्राइवर और खलासी को सुबह आया होश
बेरहमी से हुई पिटाई से बेसुध ड्राइवर को सुबह होश आया तो खुद को रेवाड़ी में एनएच-71 पर एक ढाबे से कुछ दूरी पर गड्ढे में पड़ा पाया। किसी तरह आसपास से गुजर रहे लोगों को बुलाया और मामले की जानकारी रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक से पूछताछ कर नारनौल पुलिस को सूचना दी। वहीं खलासी ने नांगल चौधरी स्थित एक पेट्रोल पंप से फोन करवा कर ड्राइवर से संपर्क किया। बदमाश उसे नांगल चौधरी फेंक गए थे।