फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The granddaughter raped by grandfather, the victim now getting death threats

दादा ने किया पौत्री से रेप, अब पीड़िता को मिल रही जान की धमकी

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The granddaughter raped by grandfather, the victim now getting death threats
रेप - फोटो : DEMO Pics

गांव ढक्कोवाल में रिश्ते में दादा लगने वाले व्यक्ति द्वारा अपनी पौत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवा दिया है। यह मामला दर्ज करवाने के बाद आरोपी पीड़िता की मां और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

विज्ञापन


इसका खुलासा प्रेस क्लब में पीड़िता ने अपनी मां के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया। पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि अब आरोपी उन पर दबाव बना रहा है कि वह अपने केस को वापस लें और इसके बदले में वह उनको दस लाख देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने 10 लाख रुपये लेने से मना किया तो उन्हें और उसके भाई को मारने की धमकियां दे रहा है। उन्होंने बताया इस घटना को एक माह बीत गया है पर पुलिस ने अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि उसने 19 नवंबर 2016 को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने शिकायत में कहा कि एक दिन आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और फिर गलत हरकत करने लगा। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। वह लगातार वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकियां देता था। 


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वह आरोपी को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed