फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The drug addicts used to sell drugs to the patients.

नशा छुड़ाओ केंद्र में मरीजों को बेचा जा रहा नशा, 4 लोग गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 27 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
The drug addicts used to sell drugs to the patients.
ड्रग्स

विज्ञापन
नशे की लत को छुड़ाने के लिए जिस नशा छुड़ाओं केंद्र पर आंख बंद कर के लोगों ने भरोसा किया, वहीं से ड्रग्स बेची जाती रही। जालंधर के नकोदर में सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल मरीजों को नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने स्टाफ के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा आरोपियों से नशा खरीदने वाले दो लोगों को भी काबू किया है। नशा बेचने वाले स्टाफ सदस्यों में स्टाफ नर्स आशा रानी निवासी गांव कुलार थाना शारकोट, काउंसलिंग वर्कर मनिंदर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी कपूरथला व चपरासी रजिंदर कुमार आशु निवासी भगत सिंह नगर नकोदर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नशा खरीदने वालों की पहचान चरनजीत उर्फ लड्डू, गुरिंदर सिंह निवासी गांव कंगनां नकोदर के तौर पर हुई है। एसपी इंवेस्टीगेशन बलकार सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा बेचा जा रहा है। इसकी जांच करते थाना नकोदर के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह व एसआई परमजीत सिंह ने नशा छुड़ाओ केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स आशा रानी, काउंसलिंग वर्कर मनिंदर सिंह, कंप्यूटर आपरेटर जगजीत सिंह उर्फ जग्गी व चपरासी रजिंदर कुमार आशु को नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया। पुलिस को इन आरोपियों के पास से 10 डिब्बों में भरी एक हजार नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की गोलियां चोरी करके मरीजों को बेचते थे

The drug addicts used to sell drugs to the patients.
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic
ये आरोपी मिलकर अस्पताल के स्टॉक में से नशे की गोलियां चोरी करके मरीजों को बेचते थे। पूछताछ में आरोपी चपड़ासी रजिंदर कुमार आशु ने कहा कंप्यूटर आप्रेटर जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, काउंसलिंग वर्कर मनिंदर सिंह व स्टाफ नर्स आशा रानी मिलकर उसे नशीली गोलियां बेचने को देते थे, जोकि यह गोलियां मरीजों को बेच देता था।

इन सभी ने उसे 400 गोलियां बेचने को दी थी। इसके अलावा नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल चरनजीत उर्फ लड्डू व गुरिंदर सिंह उर्फ भिंदा को नशीली गोलियां खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed