फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorist attack prtc bus at dabwali

सिरसा में नकाबपोश युवकों ने 'हाईजेक' की बस

Sat, 24 Jan 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Sat, 24 Jan 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack prtc bus at dabwali

तलवारों तथा डंडों से लैस नकाबपोश युवकों ने शुक्रवार दोपहर बाद गोल चौक पर पीआरटीसी की एक बस पर धावा बोल दिया। बस के शीशे फोड़कर चालक से मारपीट की।

विज्ञापन


पीआरटीसी के फरीदकोट डिपो की यह बस गुरु नगरी अमृतसर से सिरसा जा रही थी। युवकों की इस हरकत से सवारियों में भगदड़ मच गई। हाईवे पर रेहड़ी चालक भी भाग खड़े हुए। वारदात करने के बाद बदमाश आसानी से कार तथा बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


एक-दूसरे से आगे निकलने पर हुआ झगड़ा
बस चालक परमजीत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वे बठिंडा से डबवाली के लिए रवाना हुए थे। बस में करीब 45 लोग सवार थे। मार्ग में गांव गुरूसर सैहनेवाला के निकट पीछे से आई एक होंडा सिटी कार बस से भिड़ते हुए तेज गति से निकल गई। उसने कार का पीछा करते हुए कार चालक से इस हरकत के बारे में पूछना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के बराबर बस चलाकर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक गाड़ी को डबवाली की ओर भगा ले गया। दो बजकर 40 मिनट पर बस डबवाली के गोल चौक पर पहुंच गई। सवारियां उतारने के लिए बस अभी ठहरी ही थी कि अचानक कुछ युवकों ने तलवारों तथा डंडों से बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। एक युवक बस के भीतर आ गया। युवक ने उसकी बाजू पर डंडा मार दिया।

सवारियों को लगा कांच

terrorist attack prtc bus at dabwali

युवकों के ताबड़तोड़ हमले से कांच टूटकर कई सवारियों को लगा। घायल सवारियों में भगदड़ मच गई। सवारियां उतरकर भागनी शुरू हो गई। आसपास रेहड़ी लगाए लोग भी डर के मारे भाग खड़े हुए। चालक बस को शहर थाना में लेकर पहुंच गया।

उधर, बदमाश होंडा सिटी कार तथा बाइक पर बैठकर अलग-अलग दिशाओं में निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों की संख्या सात से 10 थी। युवक काफी देर से बस के इंतजार में खड़े थे। कुछ युवकों ने रुमाल से अपने चेहरे छिपा रखे थे।

कार्रवाई करने से इनकार
बस चालक परमजीत सिंह ने बताया कि शहर थाना के समक्ष खड़े पुलिस कर्मचारियों को उसने वारदात की जानकारी देकर सहायता करने के लिए कहा। लेकिन वे लिखित रूप में शिकायत लाने पर अड़ गये।

जब वह शिकायत लेकर थाने गया तो पुलिसकर्मियों ने मामला पंजाब क्षेत्र का होने का बताकर शिकायत संगत थाना (पंजाब) में करने के लिए कह दिया। वह संगत थाना में शिकायत दर्ज करवाएगा।
    
मुझे जानकारी नहीं
मैं गणतंत्र दिवस की परेड़ में व्यस्त था। मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
दलीप सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
    
वर्जन...
शिकायत के बाद कार्रवाई

अभी तक शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रिछपाल सिंह, प्रभारी, थाना संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed