फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorist abdul karim tunda hearing on court

आतंकी टुंडा पेश, 2 गवाहों ने नहीं पहचाना

Mon, 13 Oct 2014 10:56 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रोहतक
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Oct 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
terrorist abdul karim tunda hearing on court

रोहतक शहर के किला रोड और सब्जी मंडी में 1997 में हुए दो बम धमाकों के मामले में आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शर्मा की अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


अदालत में चार गवाहों के बयान रिकार्ड किए गए, जिनमें दो पीजीआईएमएस के डॉक्टर और दो धमाकों में घायल हुए लोग थे। घायलों ने आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को पहचानने से इंकार कर दिया। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 दिसंबर मुकर्रर की है।
विज्ञापन


शहर में हुए बम धमाकों के आरोपी कुख्यात आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान चार गवाह अदालत में उपस्थित हुए। इनमें दो चिकित्सक भी थे। उन्होंने अदालत में इस बात की पुष्टि की कि वह उस समय पीजीआईएमएस में बतौर सीएमओ तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बम धमाके में काफी संख्या में घायल होकर पहुंचे थे और उन्होंने उनका उपचार किया था। इसके बाद उस धमाके में घायल हुए दो अन्य लोगों ने भी अदालत में बयान रिकार्ड कराए। दोनों गवाहों ने अदालत में मौजूद आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को पहचानने से इंकार कर दिया। गवाहों ने कहा कि एक जोरदार धमाका हुआ था और वे घायल हो गए थे। जब होश आया तो वे अस्पताल में मौजूद थे।


अदालत ने सभी के बयान रिकार्ड करने के बाद अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को लेकर रोहतक पहुंची।

इस दौरान कोर्ट में भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बता दें कि इससे पहले भी गवाह अदालत में आतंकी टुंडा को पहचानने से इंकार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed