फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror attack on bus and police station in gurdaspur punjab

गुरदासपुर में सेना का ऑपरेशन खत्म, एसपी शहीद, 3 आतंकी ढेर

Tue, 28 Jul 2015 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरदासपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 06:05 PM IST
terror attack on bus and police station in gurdaspur punjab

आठ साल पहले लुधियाना में हमले के बाद सोमवार को आतंकियों ने एक बार फिर पंजाब को निशाना बनाया। सूबे को दहला देने वाले इस हमले में एक एसपी और तीन होमगार्ड जवान शहीद हो गए जबकि तीन आम नागरिकों की मौत हो गई।



इसके अलावा 15 लोग घायल हुए हैं। करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। वहीं पठानकोट-अमृतसर रेल ट्रैक पर पांच बम मिले जिन्हें समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया।


सेना की वर्दी में तीन आतंकी घुसपैठ के बाद सुबह पांच बजे के करीब पठानकोट से 26 किलोमीटर दूर दीनानगर इलाके में पहुंचे। यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव तलवंडी में अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर बम फिट किए।
विज्ञापन


इस ट्रैक पर डीएमयू 5.15 पर निकल गई लेकिन सौभाग्यवंश बम नहीं फटे। इसके बाद आतंकवादी दीनानगर मुख्य मार्ग पर आ गए, उन्होंने कमलजीत ढाबा संचालक को गोली मारकर मारुति कार छीन ली। कार से वह 100 फीट आगे आए और वहां पर कटरा जा रही पंजाब रोडवेज की बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बस चालक ने रफ्तार बढ़ाकर यात्रियों की जान बचाई। इसके बाद वहां से गुजर रहे अमरजीत को गोलियां मारी और बस स्टैंड से फायरिंग करते हुए दीनानगर थाने में घुस गए।

थाने में बरसाईं गोलियां

terror attack on bus and police station in gurdaspur punjab
सेना की वर्दी में चार जवानों को देखकर संतरी राजिंदर कुमार ने उनको अंदर जाने दिया,जहां नाइट मुंशी राम लाल ने उनको पूछा तो दोनों को गोलियां मार दी गईं। उनकी चीखें सुनकर थानेदार मुख्तियार सिंह भागकर थाने में पहुंचे तो उन पर गोली चलाई गई।

इसमें तीनों जवान थाने से भागकर बाहर निकल गए जबकि आतंकी पुरानी इमारत में घुस गए और वहां पर सो रहे होमगार्ड के जवानों पर टूट पड़े। जवान अशोक कुमार के कंधे पर गोली मारी जबकि बोध राज को गोलियों से भून डाला। एक अन्य जवान जयचंद सांस रोक लेटा रहा जिसे आतंकी मरा हुआ समझ कर चले गए। बाद में सुरक्षा बलों ने जयचंद को सुरक्षित निकाला।

सभी आतंकी पाकिस्तान के
आईबी के मुताबिक मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तान के नरोवाल के रहने वाले हैं। पंजाब के काउंटर-इंटेलिजेंस आईजी ने बताया कि ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों से संबंधित हैं।

दीनानगर रेलवे स्टेशन पर मिले 5 बम

terror attack on bus and police station in gurdaspur punjab

पुलिस ने दीनानगर रेलवे स्टेशन पर 5 बम बरामद किए हैं। ये बम परमांनद रेलवे स्टेशन पर पुलिया के ऊपर मिले। इसके चलते रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया है। ट्रेन रोक दी गई है। बम निरोधक स्कवायड मौके पर पहुंच चुका है।

मरीजों को भी नहीं बख्शा
गोलियों की आवाज सुनकर थाने के पास स्थित किरण अस्पताल की खिड़की से एक मरीज बच्ची की मां निर्मला ने नीचे देखा तो आतंकवादियों ने उसे भी गोलियों से भून डाला। इसके अलावा इलाजरत गुलाम रसूल को भी गोली मार दी गई।

निर्मला और रसूल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोपहर 12.30 बजे पर एसपी (डी) बलजीत सिंह अस्पताल की छत पर पोजिशन ले रहे थे तो आतंकवादियों ने शहीद कर दिया। हालात गंभीर होते  देखकर डीजीपी सुमेध सैनी, एडजीपी एपी पांडे व एसएसजी और स्वैट के दस्तों के अलावा कई जिलों के एसएसपी व आला अधिकारी पहुंचे। आतंकवादियों की तरफ से जहां फायरिंग की गई वहीं सात ग्रेनेड भी फेंके गए। 4.37 पर डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने ऑपरेशन सफल होने की जानकारी दी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed