सवर्ण का दलित युवती से प्रेम..और अंजाम खौफनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवर्ण जाति का युवक और दलित जाति की युवती। लंबे समय तक इस बेमेल जोड़ी का प्यार चला और अंत खौफनाक हुआ। मामला, कुरुक्षेत्र का है। इस प्रेमी युगल ने प्रेमिका के घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।
जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतक युवक सवर्ण जबकि युवती दलित जाती की बताई जा रही है। सूचना पर डीएसपी सतीश गौतम फोर्स लेकर पहुंच गए। उस वक्त युवती की मां उसके शव को ऑटो में लेकर घर जाने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर निवासी राजीव शर्मा (30) पुत्र स्व. अशोक शर्मा इंडस इंड बैंक में एफआई के पद पर कार्यरत था। उसके प्रेम संबंध ब्यूटीशियन का कार्य करने वाली युवती रेनू (35) पुत्री रामरतन से थे। रेनू रतगल स्थित एक घर में अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी।
मां-बेटी यहां पर एक साल से रह रहे थे। सोमवार शाम को दोनों प्रेमी रेनू के घर में अचेत मिले। इसके बाद राजीव को रेनू को एक महिला और कुछ युवकों ने नगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहा कुछ देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
लंबे समय से प्रेम प्रसंग के बाद विवाह करना चाहते थे
रेनू की मौत के बाद उसकी मां बेटी के शव को ऑटो से लेकर घर जाने लगी। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक पुलिस को दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और दोनों विवाह करना चाहते थे। हालांकि, दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण परिजन इस संबंध का विरोध कर रहे थे। राजीव के ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि, उसने परेशानी का कारण किसी को नहीं बताया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
राजीव शर्मा अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके पिता की पहले ही मौत चुकी है। राजीव के बड़े भाई संजीव शर्मा टीवीएस में सेल मैनेजर थे। चार साल पहले उनकी रतगल मोड़ पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
रामकुमार, सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव पुलिस के कब्जे में है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मौत के कारणों का पता कर रही है।